Ban vs Aus 1st ODI: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी ODI जीत

Ban vs Aus 1st ODI: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी ODI जीत

Ban vs Aus 1st ODI: ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के बीच खेली जा रही तीन ODI मैचों की सीरीज का पहला मैच मेजबान बांग्‍लादेश ने 86 रनों से जीत लिया है। बारिश बाधित इस मैच में जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। 

Bangladesh vs Australia 1st ODI: ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां सोमवार को शेरे बांग्‍ला नेशनल स्‍टेडियम में तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में 284 रन लगाए थे। बारिश बाधित इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी और बांग्‍लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 86 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बांग्‍लादेश ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ये बांग्‍लादेश की ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है।

अपडेट जारी…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *