क्राइम रिपोर्टर| गयाजी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गयाजी की पुलिस बेहतर रणनीति के साथ काम करेगी। सड़क हादसे में कमी लाने के लिए लोग यातायात नियमों का अक्षरश: पालन करें, इसके लिए जन जागरुकता अभियान चलाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रभावी तरीके से काम किया जाएगा। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने डीएसपी यातायात के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की संचिकाओं का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएसपी यातायात को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित कांडों की नियमित समीक्षा करने और संबंधित आईओ से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन कराने का निर्देश दिया। सिटी एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभावी रणनीतियों को लागू करने, प्रमुख यातायात स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाए रखना है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो सके। क्राइम रिपोर्टर| गयाजी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गयाजी की पुलिस बेहतर रणनीति के साथ काम करेगी। सड़क हादसे में कमी लाने के लिए लोग यातायात नियमों का अक्षरश: पालन करें, इसके लिए जन जागरुकता अभियान चलाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रभावी तरीके से काम किया जाएगा। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने डीएसपी यातायात के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की संचिकाओं का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएसपी यातायात को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित कांडों की नियमित समीक्षा करने और संबंधित आईओ से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन कराने का निर्देश दिया। सिटी एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभावी रणनीतियों को लागू करने, प्रमुख यातायात स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाए रखना है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो सके।
No tags for this post.