भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला:दो कर्मचारियों को हाथ-मुंह पर छूरी मारी; दुकान हटाने का विरोध कर रहा था युवक

भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला:दो कर्मचारियों को हाथ-मुंह पर छूरी मारी; दुकान हटाने का विरोध कर रहा था युवक

भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर एक युवक ने छूरी से हमला कर दिया। इससे दो कर्मचारियों को हाथ और मुंह पर चोंट लगी है। मामले में श्यामला हिल्स थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी दुकान हटाने का विरोध कर रहा था। घटना मंगलवार दोपहर की है। अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहे और एमएलबी कॉलेज के पास यह घटना हुई। निगम अमला नियमित कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक फुटपाथ पर हेलमेट जमा कर बैठा था। जिसे हटाने को कहा। इसी दौरान युवक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए निगम के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बचने में हाथ आगे किया, छूरी लगी
हमले में कर्मचारी मोहम्मद अकबर और रमेश राठौर को चोंट लगी है। विरोध करते हुए आरोपी दुकानदार ने छूरी से पहले मो. अकबर पर हमला किया। अकबर ने छूरी से बचने के लिए हाथ आगे किया। इससे हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। बीच बचाव में आए एक अन्य कर्मचारी रमेश को आरोपी ने मुंह पर छूरी मार दी। हमीदिया अस्पताल में मेडिकल कराया
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इधर, अमला श्यामला हिल्स थाने पहुंचा। इसके बाद हमीदिया अस्पताल में दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *