कौशांबी में SIR फॉर्म भरवाने गए युवक पर हमला:परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत

कौशांबी में SIR फॉर्म भरवाने गए युवक पर हमला:परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत

कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया नगर द्वितीय में रविवार देर शाम एक व्यक्ति पर हमला किया गया। SIR फॉर्म भरवाने गए पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी ने रात में ही उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सोमवार को मंझनपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। नया नगर द्वितीय निवासी अमिना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह अपने पति ताहिर हुसैन के साथ अपनी सास के घर एसआईआर का फॉर्म भरवाने गई थीं। उनका आरोप है कि जैसे ही वे घर पहुंचे, परिवार के ही सेबू, सब्बू, वासिका और एक अन्य व्यक्ति लाठी-डंडों से लैस होकर आए। उन्होंने पहले ताहिर हुसैन के साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अमिना ने घायल पति को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। सोमवार सुबह उन्होंने मंझनपुर कोतवाली पुलिस से मामले की लिखित शिकायत करते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *