रोहतास में समूहकर्मी को दिनदहाड़े गोली मारी:नगदी लूटकर मौके से फरार हुए बदमाश, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

रोहतास में समूहकर्मी को दिनदहाड़े गोली मारी:नगदी लूटकर मौके से फरार हुए बदमाश, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक समूह कर्मी को गोली मारकर नकदी लूट ली गई। यह घटना करमाही और हाउडीह गांव के बीच हुई। घायल कर्मी की पहचान बक्सर जिले के 26 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए डिहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर कुमार स्वयं सहायता समूह की राशि वसूल कर हाउडीह गांव से बाइक से लौट रहे थे। करमाही और हाउडीह के बीच घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोका, गोली मारी और नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। नासरीगंज पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चंद्रशेखर को इलाज के लिए डिहरी अस्पताल भेजा। बिक्रमगंज एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात अपराधियों ने चंद्रशेखर को गोली मारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नासरीगंज या राजपुर थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही लूटी गई राशि की सही जानकारी, घायल कर्मी का सटीक पता और फर्म का नाम स्पष्ट हो पाएगा। रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक समूह कर्मी को गोली मारकर नकदी लूट ली गई। यह घटना करमाही और हाउडीह गांव के बीच हुई। घायल कर्मी की पहचान बक्सर जिले के 26 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए डिहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर कुमार स्वयं सहायता समूह की राशि वसूल कर हाउडीह गांव से बाइक से लौट रहे थे। करमाही और हाउडीह के बीच घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोका, गोली मारी और नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। नासरीगंज पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चंद्रशेखर को इलाज के लिए डिहरी अस्पताल भेजा। बिक्रमगंज एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात अपराधियों ने चंद्रशेखर को गोली मारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नासरीगंज या राजपुर थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही लूटी गई राशि की सही जानकारी, घायल कर्मी का सटीक पता और फर्म का नाम स्पष्ट हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *