BSF की महिला कांस्टेबल से 14 लाख की ठगी:शेखपुरा में यौन शोषण के आरोपी के घर की कुर्की, 4 महीने से चल रहा फरार

शेखपुरा में BSF की महिला कांस्टेबल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 14 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। इस केस में पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपी आयुष गौतम के घर की कुर्की की। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अहियापुर मोहल्ला स्थित आरोपी के मकान से दरवाजे, खिड़कियां और फर्नीचर जब्त कर लिए। आरोपी पिछले 4 महीने से फरार चल रहा है। 2020 में सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती झारखंड के रांची निवासी 27 वर्षीय पीड़िता ने 3 मार्च को शेखपुरा नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। उसके मुताबिक, वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के जरिए आयुष से दोस्ती हुई। आरोपी ने शादी का वादा कर उसे शेखपुरा बुलाया। एक सुनसान मकान में ले जाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान पीड़िता का चयन BSF में हो गया। ट्रेनिंग पूरी कर लौटने पर आरोपी ने बिजनेस के नाम पर उससे 14 लाख रुपए लिए। बाद में शादी के नाम पर टालमटोल करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आयुष पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। FIR दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी जब पीड़िता ने रुपयों को वापस करने की मांग की तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। थक-हार कर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि, “आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, रेप और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।” शेखपुरा में BSF की महिला कांस्टेबल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 14 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। इस केस में पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपी आयुष गौतम के घर की कुर्की की। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अहियापुर मोहल्ला स्थित आरोपी के मकान से दरवाजे, खिड़कियां और फर्नीचर जब्त कर लिए। आरोपी पिछले 4 महीने से फरार चल रहा है। 2020 में सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती झारखंड के रांची निवासी 27 वर्षीय पीड़िता ने 3 मार्च को शेखपुरा नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। उसके मुताबिक, वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के जरिए आयुष से दोस्ती हुई। आरोपी ने शादी का वादा कर उसे शेखपुरा बुलाया। एक सुनसान मकान में ले जाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान पीड़िता का चयन BSF में हो गया। ट्रेनिंग पूरी कर लौटने पर आरोपी ने बिजनेस के नाम पर उससे 14 लाख रुपए लिए। बाद में शादी के नाम पर टालमटोल करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आयुष पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। FIR दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी जब पीड़िता ने रुपयों को वापस करने की मांग की तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। थक-हार कर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि, “आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, रेप और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।”  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *