आधी रात राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, इवेंट में तारीफ करते हुए कर दी थी बड़ी गलती

आधी रात राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, इवेंट में तारीफ करते हुए कर दी थी बड़ी गलती

Ram Charan Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों अपने खेल के अलावा एक बेहद दिलचस्प वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वैसे तो बुमराह के लिए IPL 2026 का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अब वह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। आधी रात को एक्टर राम चरण ने बुमराह से पोस्ट कर माफी मांगी है। इस पूरे वाकये का एक वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

इवेंट में हुआ रैपिड फायर राउंड (Ram Charan apology Jasprit Bumrah)

दरअसल, राम चरण अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस भव्य कार्यक्रम में उनके साथ ए.आर. रहमान, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इवेंट के दौरान राम चरण के साथ एक रैपिड फायर राउंड खेला गया, जिसमें उनसे भारतीय क्रिकेटरों के नाम लेकर एक शब्द में उनकी विशेषता बताने को कहा गया।

  • सचिन तेंदुलकर के बारे में राम चरण ने कहा कि उनका करियर बहुत लंबा था।
  • महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेने पर एक्टर ने उनके शांत व्यवहार की तारीफ की।
  • रोहित शर्मा को राम चरण ने सबका चहेता बताया।
  • विराट कोहली का नाम आने पर एक्टर ने जवाब दिया कि वो आग हैं।
  • अंत में जसप्रीत बुमराह का नाम आने पर राम चरण ने कहा- ‘जसप्रीत बुमराह जी में आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं फुटबॉल से बहुत प्यार करता हूं और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो.. लव यू सर।’
  • Ram Charan Jasprit Bumrah: साउथ सुपरस्टार का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है। उन्होंने एक इवेंट में बुमराह को लेकर बड़ा ब्लंडर कर दिया था, जिसके बाद एक्टर ट्रोल हुए तो उन्होंने हाथ जोड़कर बुमराह को सॉरी बोला। 

बुमराह को बताया फुटबॉल का खिलाड़ी (Jasprit Bumrah Viral Video)

जैसे ही राम चरण का ये बयान दिया सामने आया, इंटरनेट पर तहलका मच गया। बुमराह के फैंस राम चरण को ट्रोल करने लगे। फैंस ने याद दिलाया कि बुमराह फुटबॉल नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक क्रिकेट गेंदबाजों में से एक हैं।

Ram Charan apology Jasprit Bumrah

गलती का अहसास होते ही मांगी माफी (Ram Charan Post)

जब सोशल मीडिया पर यह मामला बढ़ा और लोगों ने उनकी गलती पर ध्यान दिलाया, तो राम चरण को अपनी भूल का तुरंत अहसास हुआ। उन्होंने देर न करते हुए अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की।

Ram Charan apology Jasprit Bumrah

राम चरण ने अपनी सफाई में लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर वाकई बहुत भुलक्कड़ हो जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से मैं माफी मांगता हूं। इवेंट के दौरान भारी उत्साह और भीड़ के बीच यह महज एक मानवीय भूल थी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं बुमराह का दिल से सम्मान करता हूं। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से हम सभी भारतीयों को गर्व महसूस कराया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *