केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) शुक्रवार को हवेली खड़गपुर पहुंचे। तेलियाडीह पंचायत के खड़वा दुर्गा स्थान मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला क्षेत्र दौरा था। ललन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों की हत्या की। कई महिलाएं विधवा हो गईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकी मारे गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नल-जल, आवास योजना, सड़क और नाली निर्माण की समस्याएं रखीं। तेलियाडीह के लोगों ने मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने की मांग की। सांसद ने अधिकारियों को शिक्षा विभाग से रिपोर्ट बनवाकर भेजने का निर्देश दिया। स्कूल के मैदान को लेकर की बातचीत स्कूल के मैदान से जुड़ी समस्या पर उन्होंने भूमि दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर गलत तरीके से जमाबंदी हुई है, तो उसे रद्द कर मैदान स्कूल को दिया जाएगा। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ललन सिंह ने मंत्री बनने के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों के कारण देरी से आने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया कि उनके वोट और आशीर्वाद से वे मंत्री बन सके। केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) शुक्रवार को हवेली खड़गपुर पहुंचे। तेलियाडीह पंचायत के खड़वा दुर्गा स्थान मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला क्षेत्र दौरा था। ललन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों की हत्या की। कई महिलाएं विधवा हो गईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकी मारे गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नल-जल, आवास योजना, सड़क और नाली निर्माण की समस्याएं रखीं। तेलियाडीह के लोगों ने मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने की मांग की। सांसद ने अधिकारियों को शिक्षा विभाग से रिपोर्ट बनवाकर भेजने का निर्देश दिया। स्कूल के मैदान को लेकर की बातचीत स्कूल के मैदान से जुड़ी समस्या पर उन्होंने भूमि दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर गलत तरीके से जमाबंदी हुई है, तो उसे रद्द कर मैदान स्कूल को दिया जाएगा। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ललन सिंह ने मंत्री बनने के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों के कारण देरी से आने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया कि उनके वोट और आशीर्वाद से वे मंत्री बन सके।
No tags for this post.