जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई के लिए मंत्री अशोक चौधरी और श्वेता गुप्ता पहुंचे। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के किए गए “सहयोग कार्यक्रम” को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ‘इसका उद्देश्य पूरे बिहार में आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। मुख्यमंत्री लगातार जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि, ‘सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है और अधिकारियों को भी इस दिशा में सक्रिय किया गया है।’ नीट पेपर लीक मामले पर बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई नीट परीक्षा में पेपर आउट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ लोग लगातार इस तरह की गतिविधियों में लगे रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सिस्टम बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने माना कि कुछ गलतियां हुई हैं, जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि, जो भी लोग इस मामले में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पूरे मामले की विवेचना कर रही है और जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। शिक्षा मंत्री के फर्जी वाले पर बोले: उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं जब उनसे शिक्षा मंत्री से जुड़े कथित 50 लाख रुपए के फर्जीवाड़े और निगरानी जांच के सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले वह पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करेंगे, उसके बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करेंगे। बिहार में गैस और तेल की कमी से किया इनकार राज्य में डीजल, पेट्रोल और गैस की संभावित कमी की चर्चाओं को खारिज करते हुए अशोक चौधरी ने साफ कहा कि बिहार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और न ही पैनिक जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने इस विषय पर बैठक भी की थी और सरकार लगातार ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत बनाने में लगी है। सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पीएनजी लाइन पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि, एक नया नियम बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके तहत नए अपार्टमेंट निर्माण से पहले वहां पीएनजी लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद ही अपार्टमेंट निर्माण की अनुमति दी जाएगी। नीतीश के कार्यकर्ताओं से संपर्क को बताया सकारात्मक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क और सीतामढ़ी दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह अच्छी बात है। नीतीश कुमार लगातार कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं और उनसे संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात इस बात का संकेत है कि नेतृत्व पूरी तरह कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। ब्लैकआउट को बताया रूटीन तैयारी आज शाम को होने वाले ब्लैकआउट पर मंत्री ने कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है। आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए और प्रशासनिक तैयारियां कैसी हों, इसी को लेकर ऐसे अभ्यास किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील पर अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में है। हालांकि जब उनसे प्रधानमंत्री के बयान को लेकर विपक्ष की टिप्पणी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बिहार सरकार के कर्ज पर तेजस्वी यादव पर हमला बिहार सरकार द्वारा लोन लिए जाने के मुद्दे पर अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत राज्य सरकार को अपने जीडीपी का एक निश्चित प्रतिशत तक कर्ज लेने का अधिकार है। तेजस्वी यादव खुद उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि सरकारें विकास कार्यों के लिए वैधानिक तरीके से लोन लेती हैं। उन्होंने विपक्ष पर बिना तथ्यों के बयानबाजी करने का आरोप लगाया। जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई के लिए मंत्री अशोक चौधरी और श्वेता गुप्ता पहुंचे। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के किए गए “सहयोग कार्यक्रम” को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ‘इसका उद्देश्य पूरे बिहार में आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। मुख्यमंत्री लगातार जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि, ‘सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है और अधिकारियों को भी इस दिशा में सक्रिय किया गया है।’ नीट पेपर लीक मामले पर बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई नीट परीक्षा में पेपर आउट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ लोग लगातार इस तरह की गतिविधियों में लगे रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सिस्टम बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने माना कि कुछ गलतियां हुई हैं, जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि, जो भी लोग इस मामले में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पूरे मामले की विवेचना कर रही है और जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। शिक्षा मंत्री के फर्जी वाले पर बोले: उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं जब उनसे शिक्षा मंत्री से जुड़े कथित 50 लाख रुपए के फर्जीवाड़े और निगरानी जांच के सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले वह पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करेंगे, उसके बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करेंगे। बिहार में गैस और तेल की कमी से किया इनकार राज्य में डीजल, पेट्रोल और गैस की संभावित कमी की चर्चाओं को खारिज करते हुए अशोक चौधरी ने साफ कहा कि बिहार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और न ही पैनिक जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने इस विषय पर बैठक भी की थी और सरकार लगातार ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत बनाने में लगी है। सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पीएनजी लाइन पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि, एक नया नियम बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके तहत नए अपार्टमेंट निर्माण से पहले वहां पीएनजी लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद ही अपार्टमेंट निर्माण की अनुमति दी जाएगी। नीतीश के कार्यकर्ताओं से संपर्क को बताया सकारात्मक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क और सीतामढ़ी दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह अच्छी बात है। नीतीश कुमार लगातार कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं और उनसे संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात इस बात का संकेत है कि नेतृत्व पूरी तरह कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। ब्लैकआउट को बताया रूटीन तैयारी आज शाम को होने वाले ब्लैकआउट पर मंत्री ने कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है। आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए और प्रशासनिक तैयारियां कैसी हों, इसी को लेकर ऐसे अभ्यास किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील पर अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में है। हालांकि जब उनसे प्रधानमंत्री के बयान को लेकर विपक्ष की टिप्पणी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बिहार सरकार के कर्ज पर तेजस्वी यादव पर हमला बिहार सरकार द्वारा लोन लिए जाने के मुद्दे पर अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत राज्य सरकार को अपने जीडीपी का एक निश्चित प्रतिशत तक कर्ज लेने का अधिकार है। तेजस्वी यादव खुद उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि सरकारें विकास कार्यों के लिए वैधानिक तरीके से लोन लेती हैं। उन्होंने विपक्ष पर बिना तथ्यों के बयानबाजी करने का आरोप लगाया।


