समस्तीपुर के रोसरा बाजार में असामाजिक तत्वों ने बुधवार देर रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर नारेबाजी की। तुरंत विखंडित प्रतिमा को ठीक कर स्थापित करने की मांग करने लगे। स्थानीय निवासियों का का कहना है कि वर्षों से गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा स्थापित है। गांधी जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर यहां माल्यार्पण करने के लिए पहुंचते हैं। विधानसभा चुनाव के साथ प्रियंका गांधी भी माल्यार्पण करने पहुंची थीं। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को विखंडित कि है। सूचना के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समस्तीपुर के रोसरा बाजार में असामाजिक तत्वों ने बुधवार देर रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर नारेबाजी की। तुरंत विखंडित प्रतिमा को ठीक कर स्थापित करने की मांग करने लगे। स्थानीय निवासियों का का कहना है कि वर्षों से गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा स्थापित है। गांधी जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर यहां माल्यार्पण करने के लिए पहुंचते हैं। विधानसभा चुनाव के साथ प्रियंका गांधी भी माल्यार्पण करने पहुंची थीं। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को विखंडित कि है। सूचना के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


