खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आगामी आम निर्वाचन चुनाव 2025 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से था। गोगरी की महिला पर्यवेक्षिका बीना कुमारी के नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। सेविकाओं ने ‘पहले करें मतदान, फिर करें जलपान’ का नारा देते हुए सभी से 6 नवंबर को होने वाले मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना बहुमूल्य मतदान अवश्य करने पर जोर दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका बीना कुमारी के साथ सेविका शहरेनाज प्रवीन, आसमा, ललिता देवी, ममता सुषमा, रौनक खातून और आफरीन बानो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आगामी आम निर्वाचन चुनाव 2025 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से था। गोगरी की महिला पर्यवेक्षिका बीना कुमारी के नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। सेविकाओं ने ‘पहले करें मतदान, फिर करें जलपान’ का नारा देते हुए सभी से 6 नवंबर को होने वाले मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना बहुमूल्य मतदान अवश्य करने पर जोर दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका बीना कुमारी के साथ सेविका शहरेनाज प्रवीन, आसमा, ललिता देवी, ममता सुषमा, रौनक खातून और आफरीन बानो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


