Dhar- मध्यप्रदेश के एक प्राचीन मंदिर में आग लगा दी गई है। प्रदेश के धार जिले में यह वारदात हुई। यहां के प्राचीन बड़केश्वर महादेव मंदिर बाग में अज्ञात लोगों ने कमरों में आग लगाई। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने मंदिर में चोरी की और फिर कमरोें को आग के हवाले कर दिया। आगजनी से खासा नुकसान हुआ है। अज्ञात लोगों की इस करतूत से भक्तों में आक्रोश फैल गया है।
बाग थाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अज्ञात चोर मंदिर से धातु की जलाधारी सहित कीमती सामग्री चुराकर फरार हो गए। जाते जाते कमरों में आग लगा दी जिससे खासा नुकसान हुआ। पुलिस इन अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…


