आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि भांजे अंकित गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की 1 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी क्रम में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब आरोपी कट्टे की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोली लग गई और युवक की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के मामा प्रदीप गुप्ता ने शिकायती पत्र दिया था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था इसके साथ ही घटना के खुलासे निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को भेजा जा रहा है जेल इस बारे में थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आलोक प्रजापति कहीं फरार होने वाला है। आलोक को जौनपुर के केराकत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


