अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक का तबादला:मिर्जापुर की पुलिस कप्तान बनीं, टी सर्वानन अमेठी के नए एसपी नियुक्त

अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक का तबादला:मिर्जापुर की पुलिस कप्तान बनीं, टी सर्वानन अमेठी के नए एसपी नियुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। इसी क्रम में अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक का स्थानांतरण कर उन्हें मिर्जापुर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी टी. सर्वानन को अमेठी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। टी. सर्वानन 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अमेठी उनका पहला जिला होगा। जहां वे पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पूर्व वे वाराणसी सहित प्रदेश के कई प्रमुख महानगरों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपर्णा रजत कौशिक ने अमेठी में करीब 13 माह तक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के बाद अब शासन ने उन्हें मिर्जापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *