कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधिमाटी स्थित एक आवास में सदर अस्पताल के एक एम्बुलेंस चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पंकज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पंकज सिंह, श्यामचरण सिंह के पुत्र थे और लक्खीबागी स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। वह सदर अस्पताल में एम्बुलेंस चालक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, घटना के समय मृतक की पत्नी, बेटा और घर के कुछ अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गया जी गए हुए थे। मंगलवार रात पंकज सिंह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह उनके छोटे भाई राजेश की पत्नी ने उन्हें नाश्ते के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद राजेश की पत्नी ने राजेश से पंकज को नाश्ता देने को कहा। राजेश जब पंकज के कमरे में पहुंचे तो वह वहां नहीं मिले। काफी तलाश के बाद राजेश ने घर की एक बंद पड़ी रसोई का दरवाजा खोला, जहां पंकज सिंह छत पर लगे लोहे के कुंडे से फंदे पर लटके मिले। राजेश ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले पंकज सिंह की कमर की हड्डी टूट गई थी, जिसका इलाज चल रहा था। वे पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में भी थे। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताते चलें कि पंकज ने अभी हाल ही में अपनी एक बेटी की शादी भी की थी। कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधिमाटी स्थित एक आवास में सदर अस्पताल के एक एम्बुलेंस चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पंकज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पंकज सिंह, श्यामचरण सिंह के पुत्र थे और लक्खीबागी स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। वह सदर अस्पताल में एम्बुलेंस चालक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, घटना के समय मृतक की पत्नी, बेटा और घर के कुछ अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गया जी गए हुए थे। मंगलवार रात पंकज सिंह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह उनके छोटे भाई राजेश की पत्नी ने उन्हें नाश्ते के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद राजेश की पत्नी ने राजेश से पंकज को नाश्ता देने को कहा। राजेश जब पंकज के कमरे में पहुंचे तो वह वहां नहीं मिले। काफी तलाश के बाद राजेश ने घर की एक बंद पड़ी रसोई का दरवाजा खोला, जहां पंकज सिंह छत पर लगे लोहे के कुंडे से फंदे पर लटके मिले। राजेश ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले पंकज सिंह की कमर की हड्डी टूट गई थी, जिसका इलाज चल रहा था। वे पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में भी थे। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताते चलें कि पंकज ने अभी हाल ही में अपनी एक बेटी की शादी भी की थी।


