मुजफ्फरपुर में शौचालय योजना में घूसखोरी का आरोप:जियो टैगिंग के नाम पर 2 हजार लिए, बीसीओ बोले- पूरे मामले की जांच होगी

मुजफ्फरपुर में शौचालय योजना में घूसखोरी का आरोप:जियो टैगिंग के नाम पर 2 हजार लिए, बीसीओ बोले- पूरे मामले की जांच होगी

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड की हरिशंकर मनियारी पंचायत में मंगलवार को आमसभा के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा ‘हर घर शौचालय’ योजना में कथित घूसखोरी और फॉर्म रिजेक्ट होने के मामले को लेकर हुआ। महिलाओं का आरोप था कि शौचालय निर्माण के लिए जियो टैगिंग के नाम पर उनसे दो-दो हजार रुपए लिए गए थे। हालांकि, बाद में उनके सभी आवेदन अस्वीकृत होकर वापस आ गए। इस बात से नाराज महिलाओं ने आमसभा में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक दर्जन महिलाओं ने बताया कि यह राशि विकास मित्र विकास कुमार द्वारा ली गई थी। दुखद बात यह है कि विकास कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आवेदन रद्द होने के बाद महिलाएं अपनी समस्या लेकर मुखिया के पास पहुंचीं और आमसभा में ही हंगामा करने लगीं। रिश्वत का आरोप लगाने वालों में 10 से अधिक महिलाएं घूस लेने का आरोप लगाने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से मीना देवी, पुष्पा कुमारी, नूरजहां और काजल कुमारी सहित लगभग एक दर्जन महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिलने वाले शौचालय के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा लोहिया स्वच्छ भारत अभियान (अब स्वच्छ भारत मिशन) के तहत प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीसीओ ने कही जांच पड़ताल की बात पूरे मामले में पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के बीसीओ त्रिलोक कुमार ने कहा कि हरीशंकर मनियारी पंचायत में आमसभा में हंगामा हुआ है ,पूरे मामले की जांच होगी । फिलहाल अभी सरकारी स्तर पर जियो टैगिंग का साइट बंद है खुलने वाला है साइट। पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी । मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड की हरिशंकर मनियारी पंचायत में मंगलवार को आमसभा के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा ‘हर घर शौचालय’ योजना में कथित घूसखोरी और फॉर्म रिजेक्ट होने के मामले को लेकर हुआ। महिलाओं का आरोप था कि शौचालय निर्माण के लिए जियो टैगिंग के नाम पर उनसे दो-दो हजार रुपए लिए गए थे। हालांकि, बाद में उनके सभी आवेदन अस्वीकृत होकर वापस आ गए। इस बात से नाराज महिलाओं ने आमसभा में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक दर्जन महिलाओं ने बताया कि यह राशि विकास मित्र विकास कुमार द्वारा ली गई थी। दुखद बात यह है कि विकास कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आवेदन रद्द होने के बाद महिलाएं अपनी समस्या लेकर मुखिया के पास पहुंचीं और आमसभा में ही हंगामा करने लगीं। रिश्वत का आरोप लगाने वालों में 10 से अधिक महिलाएं घूस लेने का आरोप लगाने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से मीना देवी, पुष्पा कुमारी, नूरजहां और काजल कुमारी सहित लगभग एक दर्जन महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिलने वाले शौचालय के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा लोहिया स्वच्छ भारत अभियान (अब स्वच्छ भारत मिशन) के तहत प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीसीओ ने कही जांच पड़ताल की बात पूरे मामले में पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के बीसीओ त्रिलोक कुमार ने कहा कि हरीशंकर मनियारी पंचायत में आमसभा में हंगामा हुआ है ,पूरे मामले की जांच होगी । फिलहाल अभी सरकारी स्तर पर जियो टैगिंग का साइट बंद है खुलने वाला है साइट। पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *