अक्षरा सिंह आज मझौलिया-बेतिया में करेगी रोड शो:निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया के समर्थन में प्रचार, रेणु देवी से मुकाबला

अक्षरा सिंह आज मझौलिया-बेतिया में करेगी रोड शो:निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया के समर्थन में प्रचार, रेणु देवी से मुकाबला

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज बुधवार को बेतिया-मझौलिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। यह रोड शो सुबह 10 बजे मझौलिया प्रखंड से शुरू होगा। घरदान चौक, भटवलिया, खैरवा, चैता, चैलाभार, मोहद्दीपुर, बासड़ा, भेडियारी मीर टोला, मझौलिया बाजार, रेलवे गुमटी होते हुए थाना चौक पहुंचेगा। इसके बाद सतभिडवा भानाचक, नौका टोला, राजघाट, थवैया के रास्ते परसा पुरवारी टोला, परसा पश्चिमी टोला, डुमरिया शिव मंदिर परसा, बहुअरवा चौक, बहुअरवा गांव, बिशनपुरवा होते हुए सुगौली देवान चौक और गुदरा तक पहुंचेगा। इस दौरान अक्षरा सिंह स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रोहित सिकारिया के लिए समर्थन मांगेगी। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को भोजपुरी गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू तथा अभिनेत्री आस्था सिंह ने भी बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में रोहित सिकारिया के समर्थन में रोड शो किया था। इसमें युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। लगातार दो दिनों तक मनोरंजन जगत की हस्तियों के प्रचार से क्षेत्रीय राजनीति में उत्साह का माहौल है। रेणु देवी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव रोहित कुमार सिकारिया इस विधानसभा क्षेत्र में बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी गरिमा देवी सिकारिया बेतिया नगर निगम की महापौर हैं, जिससे नगरीय क्षेत्रों में सिकारिया परिवार की मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नगर निगम से जुड़े नेटवर्क और जनसंपर्क रोहित सिकारिया के चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन ने रोड शो के दौरान सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की है। भीड़ और यातायात में अवरोध न हो, इसके लिए कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और मार्ग परिवर्तन की तैयारी भी की गई है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज बुधवार को बेतिया-मझौलिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। यह रोड शो सुबह 10 बजे मझौलिया प्रखंड से शुरू होगा। घरदान चौक, भटवलिया, खैरवा, चैता, चैलाभार, मोहद्दीपुर, बासड़ा, भेडियारी मीर टोला, मझौलिया बाजार, रेलवे गुमटी होते हुए थाना चौक पहुंचेगा। इसके बाद सतभिडवा भानाचक, नौका टोला, राजघाट, थवैया के रास्ते परसा पुरवारी टोला, परसा पश्चिमी टोला, डुमरिया शिव मंदिर परसा, बहुअरवा चौक, बहुअरवा गांव, बिशनपुरवा होते हुए सुगौली देवान चौक और गुदरा तक पहुंचेगा। इस दौरान अक्षरा सिंह स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रोहित सिकारिया के लिए समर्थन मांगेगी। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को भोजपुरी गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू तथा अभिनेत्री आस्था सिंह ने भी बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में रोहित सिकारिया के समर्थन में रोड शो किया था। इसमें युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। लगातार दो दिनों तक मनोरंजन जगत की हस्तियों के प्रचार से क्षेत्रीय राजनीति में उत्साह का माहौल है। रेणु देवी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव रोहित कुमार सिकारिया इस विधानसभा क्षेत्र में बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी गरिमा देवी सिकारिया बेतिया नगर निगम की महापौर हैं, जिससे नगरीय क्षेत्रों में सिकारिया परिवार की मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नगर निगम से जुड़े नेटवर्क और जनसंपर्क रोहित सिकारिया के चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन ने रोड शो के दौरान सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की है। भीड़ और यातायात में अवरोध न हो, इसके लिए कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और मार्ग परिवर्तन की तैयारी भी की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *