अजमेर क्लोअर लीफ शुरू, प्रहलादपुरा पर 6 माह में एक और तैयार होगा, इंटरचेंज ट्रैफिक को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

अजमेर क्लोअर लीफ शुरू, प्रहलादपुरा पर 6 माह में एक और तैयार होगा, इंटरचेंज ट्रैफिक को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

रिंग रोड को जोड़ने वाली अजमेर रोड पर बन रही क्लोअर लीफ भांकरोटा हादसा के एक साल बाद तैयार हो गई है। एनएचएआई की ओर से मंगलवार को क्लोअर लीफ पर ट्रैफिक संचालन शुरू कर दिया है। अब वाहनों को महापुरा पुलिया से रिंग रोड के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, वाहन चालकों को झोटवाड़ा पुलिया के नीचे से नहीं घूमना पड़ेगा। ये वाहन क्लोअर लीफ से सीधे आगरा-टोंक रोड वाली रिंग रोड पर चढ़ेंगे। 200 करोड़ की लागत से बनी क्लोअर लीफ पर पिछले दिनों लोड टेस्ट शुरू हुआ था। अब वाहन चालकों को भांकरोटा पुलिया से घूम कर रिंग रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। अजमेर से आने वाले वाहन सीधे रिंग रोड पर चढ़ेंगे। इसी तरह रिंग रोड से आने वाले ट्रैफिक जिसे भांकरोटा, 200 फीट पुलिया होते हुए सीकर बाईपास जाना है, तो उसे इसका फायदा होगा। ट्रक, कार चालक को इसके लिए महापुरा पुलिया के नीचे से घूमकर नहीं आना पड़ेगा। अजमेर रोड की क्लोअर लीफ बनने के बाद जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे सीधा जुड़ जाएगा। अगले साल तक पूरी होगी टोंक रोड क्लोअर लीफ रिंग रोड पर प्रहलादपुरा के पास भी क्लोअर लीफ का काम तेजी से चल रहा है। यह क्लोअर लीफ अगले साल शुरू हो जाएगी। अब 6 महीने में इसका काम पूरा होने की संभावना है। काम पूरा होने के बाद दक्षिण रिंग रोड पर 3 क्लोअर का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद इंटरचेंज ट्रैफिक का सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। टोंक रोड क्लोअर लीफ का काम भी भांकरोटा अग्निकांड के बाद शुरू हुआ था। अजमेर रोड क्लोअर लीफ का काम पिछले साल दिसंबर में भांकरोटा के पास तिराहे पर हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुरू हुआ था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *