पहलगाम हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए गए: महाराष्ट्र साइबर पुलिस

पहलगाम हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए गए: महाराष्ट्र साइबर पुलिस

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ ने पाया है कि 22 अप्रैल के बाद साइबर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए।”

उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाक रपाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से ये हमले किए गए।
उन्होंने कहा कि कई हैकिंग समूहों ने खुद के इस्लामी समूह होने का दावा किया है, तथा यह संभवतः साइबर युद्ध भी हो सकता है। उनके अनुसार, इनमें से कई हमलों को राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा ने रोक दिया।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *