मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बुधवार की देर रात रेप की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, महिला का कहना है कि आरोपी ने रेप की कोशिश की थी। पीड़ित की पहचान पारू थाना क्षेत्र के जलील नगर गांव के रहने वाले 27 साल के राज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। राज कुमार ठाकुर के मुताबिक, उसने सिमरी गांव में रहने वाले बीरेंद्र ठाकुर की पत्नी को कर्ज पर पैसा दिए हुए था। बुधवार की शाम पैसा लेने उसके घर गया। इसी दौरान महिला ने एक अन्य महिला और दो लड़कों के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल बोला- महिला ने शाम को पैसा देने के लिए बुलाया था राज कुमार ठाकुर ने बताया कि सुबह महिला ने कहा था कि शाम को घर आइएगा, पैसा दे दूंगी। उसने बताया कि शाम को करीब 6 बजे जब मैं महिला के घर गया, तो उसने अपनी देवरानी और दो लड़कों के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया। चार लोगों ने मुझे पकड़ लिया था, मैं खुद को बचा नहीं पाया। चारों ने मिलकर जबरन मेरे कपड़े उतारे और ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। राज कुमार ने बताया कि महिला की ओर से लगाया गया रेप का आरोप झूठा है। हम अपना मेडिकल जांच करवाने के लिए तैयार है। जो गलत होगा, वो फंसेगा। महिला बचने के लिए झूठा आरोप लगा रही है। राज कुमार ने बताया कि घटना के बाद करीब दो घंटे तक मैं महिला के घर ही रहा। इसके बाद पुलिस आई और हमको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाई। ग्रामीण एसपी बोले- जांच पड़ताल जारी पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में राज कुमार ठाकुर नामक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। मीडिया में उसका कहना है कि पैसा मांगने गया था, तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी ने रेप की कोशिश की है। हमलोग अनुसंधान कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बुधवार की देर रात रेप की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, महिला का कहना है कि आरोपी ने रेप की कोशिश की थी। पीड़ित की पहचान पारू थाना क्षेत्र के जलील नगर गांव के रहने वाले 27 साल के राज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। राज कुमार ठाकुर के मुताबिक, उसने सिमरी गांव में रहने वाले बीरेंद्र ठाकुर की पत्नी को कर्ज पर पैसा दिए हुए था। बुधवार की शाम पैसा लेने उसके घर गया। इसी दौरान महिला ने एक अन्य महिला और दो लड़कों के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल बोला- महिला ने शाम को पैसा देने के लिए बुलाया था राज कुमार ठाकुर ने बताया कि सुबह महिला ने कहा था कि शाम को घर आइएगा, पैसा दे दूंगी। उसने बताया कि शाम को करीब 6 बजे जब मैं महिला के घर गया, तो उसने अपनी देवरानी और दो लड़कों के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया। चार लोगों ने मुझे पकड़ लिया था, मैं खुद को बचा नहीं पाया। चारों ने मिलकर जबरन मेरे कपड़े उतारे और ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। राज कुमार ने बताया कि महिला की ओर से लगाया गया रेप का आरोप झूठा है। हम अपना मेडिकल जांच करवाने के लिए तैयार है। जो गलत होगा, वो फंसेगा। महिला बचने के लिए झूठा आरोप लगा रही है। राज कुमार ने बताया कि घटना के बाद करीब दो घंटे तक मैं महिला के घर ही रहा। इसके बाद पुलिस आई और हमको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाई। ग्रामीण एसपी बोले- जांच पड़ताल जारी पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में राज कुमार ठाकुर नामक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। मीडिया में उसका कहना है कि पैसा मांगने गया था, तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी ने रेप की कोशिश की है। हमलोग अनुसंधान कर रहे हैं।
No tags for this post.