11 साल के प्रियांशु की पोखर में डूबने से मौत:सारण में स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था, एक घंटे बाद मिला शव

11 साल के प्रियांशु की पोखर में डूबने से मौत:सारण में स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था, एक घंटे बाद मिला शव

सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भठ्ठी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 11 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवजी महतो के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है, जो कक्षा 6 का छात्र था। खेलते-खेलते पहुंचा पोखर, गहरे पानी में डूबा सूत्रों के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था। खेल के दौरान सभी बच्चे गांव के पोखर में नहाने चले गए। नहाते समय प्रियांशु गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया, तो दोस्तों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू गांव के लोगों ने तत्काल पोखर में खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बनियापुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। गांव में शोक की लहर मृतक के पिता शिवजी महतो ने बताया कि प्रियांशु पढ़ाई में होनहार और बेहद शांत स्वभाव का बच्चा था। उसके असमय निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों की आंखें नम हैं। ग्रामीणों ने की प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में स्थित पोखरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और बच्चों को अकेले नहाने से रोका जाए। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को अनिवार्य किया जाए। सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भठ्ठी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 11 वर्षीय छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवजी महतो के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है, जो कक्षा 6 का छात्र था। खेलते-खेलते पहुंचा पोखर, गहरे पानी में डूबा सूत्रों के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था। खेल के दौरान सभी बच्चे गांव के पोखर में नहाने चले गए। नहाते समय प्रियांशु गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया, तो दोस्तों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू गांव के लोगों ने तत्काल पोखर में खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बनियापुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। गांव में शोक की लहर मृतक के पिता शिवजी महतो ने बताया कि प्रियांशु पढ़ाई में होनहार और बेहद शांत स्वभाव का बच्चा था। उसके असमय निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों की आंखें नम हैं। ग्रामीणों ने की प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में स्थित पोखरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और बच्चों को अकेले नहाने से रोका जाए। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को अनिवार्य किया जाए।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *