कोटरीकलां स्कूल पहुंचकर शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाओं को परखा

कोटरीकलां स्कूल पहुंचकर शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाओं को परखा

भास्कर संवाददाता | झाड़ला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटरीकलां में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील आर्य ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया, जो संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने छात्रों से संवाद कर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अध्ययन करने और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। विद्यालय की शहीद भगत सिंह वाटिका के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य गिरीश त्रिपाठी, बी.पी. पटेरिया, आर.एस. परमार, विज्ञान सिंह यादव, दीपक चंद्र गुप्ता, तनूजा मुराव, गोविंद राठौर, राजू लोधा और नीरज प्रजापति मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *