ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार के मोतिहारी में 4 चीनी नागरिक पकड़े गए हैं। इनके साथ 2 महिलाओं को भी SSB ने पकड़ा है। इस सभी को SSB ने भारत में अवैध रूप से घुसते वक्त मैत्री पुल कस्टम हाउस के पास से अरेस्ट किया है। चर्चा है कि दोनों महिलाओं का संबंध पाकिस्तान से था। जानकारी के मुताबिक, दो नेपाली महिलाएं गाइड की भूमिका में थीं। इन चीनी नागरिकों की भारत में अवैध तरीके से एंट्री करवा रही थीं। चीनी और नेपाली करेंसी भी मिली ये सभी पैदल ही नेपाल से भारत में एंट्री कर रहे थे। जांच के दौरान एसएसबी को शक हुआ। सवालों का जवाब वे लोग चाइनीज भाषा में दे रहे थे। उनसे पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई तो उनके पास भारत में एंट्री का वीजा नही था। जिसके आधार पर चारों चाइनीज नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों चाइनीज नागरिक के पास 8 हजार चाइनीज नोट, चारों का पासपोर्ट हरैया थाना की पुलिस ने जब्त की है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि, चारों चाइनीज नागरिक से पूछताछ की जा रही है। भारत में बिना वीजा के प्रवेश करने का मकसद क्या था। इसकी जांच की जा रही है। बिहार पुलिस ने जारी किया है हाई अलर्ट पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच बिहार पुलिस ने सभी जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) ने नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखने और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ISI की गतिविधियों को देखते हुए बिहार में सतर्कता बढ़ाई गई है। आशंका है कि आतंकवादी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इन हालातों को देखते हुए सभी जिलों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो और फोटो पर पैनी नजर रखने को कहा है। जरूरत पड़ने पर DM BNS की धारा के तहत सोशल मीडिया पर बैन के लिए इंटरनेट सेवा काे बंद भी कर सकते हैं। इसके अलावा, विधानसभा, विधान परिषद, पटना हाई कोर्ट, सचिवालयों और सभी प्रमुख सरकारी संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ऑटो स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक-धार्मिक शख्स को निशाना बनाया जा सकता है सभी जिलों के SSP/SP को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं। पटना में सभी बड़े होटलों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाए। रेलवे ब्रिज, रोड ब्रिज से लेकर पटना और जिलाें के सभी इंफ्रा स्ट्रक्चर पर निगरानी रखने का निर्देश जारी किया गया है। रेल-एयरपोर्ट पर सामान की सघन जांच करने काे कहा है। बस स्टैंड पर भी खास नजर रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट के दाैरान विशेष सुरक्षा बरतने की बात कही है। नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ी बिहार में हाई अलर्ट को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रक्सौल के मैत्री पुल के पास SSB 47वीं बटालियन के जवान नेपाल से आने वाले हर नागरिक की जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। वहीं अधिकांश नागरिकों की पहचान पत्र जांच कर भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। खुली बार्डर होने के चलते बॉर्डर पर गश्ती भी तेज कर दी गई है। सीमा के सहदेवा बॉर्डर, महदेवा बॉर्डर, मुशहरवा बॉर्डर, पंटोका बॉर्डर, शिवान टोला बॉर्डर पर SSB 47वीं वाहनी जांच कर रही है। वहीं मैत्री पुल के पास डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर मशीन से नेपाल से आने वाले समानों की जांच की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार के मोतिहारी में 4 चीनी नागरिक पकड़े गए हैं। इनके साथ 2 महिलाओं को भी SSB ने पकड़ा है। इस सभी को SSB ने भारत में अवैध रूप से घुसते वक्त मैत्री पुल कस्टम हाउस के पास से अरेस्ट किया है। चर्चा है कि दोनों महिलाओं का संबंध पाकिस्तान से था। जानकारी के मुताबिक, दो नेपाली महिलाएं गाइड की भूमिका में थीं। इन चीनी नागरिकों की भारत में अवैध तरीके से एंट्री करवा रही थीं। चीनी और नेपाली करेंसी भी मिली ये सभी पैदल ही नेपाल से भारत में एंट्री कर रहे थे। जांच के दौरान एसएसबी को शक हुआ। सवालों का जवाब वे लोग चाइनीज भाषा में दे रहे थे। उनसे पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई तो उनके पास भारत में एंट्री का वीजा नही था। जिसके आधार पर चारों चाइनीज नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों चाइनीज नागरिक के पास 8 हजार चाइनीज नोट, चारों का पासपोर्ट हरैया थाना की पुलिस ने जब्त की है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि, चारों चाइनीज नागरिक से पूछताछ की जा रही है। भारत में बिना वीजा के प्रवेश करने का मकसद क्या था। इसकी जांच की जा रही है। बिहार पुलिस ने जारी किया है हाई अलर्ट पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच बिहार पुलिस ने सभी जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) ने नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखने और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ISI की गतिविधियों को देखते हुए बिहार में सतर्कता बढ़ाई गई है। आशंका है कि आतंकवादी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इन हालातों को देखते हुए सभी जिलों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो और फोटो पर पैनी नजर रखने को कहा है। जरूरत पड़ने पर DM BNS की धारा के तहत सोशल मीडिया पर बैन के लिए इंटरनेट सेवा काे बंद भी कर सकते हैं। इसके अलावा, विधानसभा, विधान परिषद, पटना हाई कोर्ट, सचिवालयों और सभी प्रमुख सरकारी संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ऑटो स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक-धार्मिक शख्स को निशाना बनाया जा सकता है सभी जिलों के SSP/SP को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं। पटना में सभी बड़े होटलों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाए। रेलवे ब्रिज, रोड ब्रिज से लेकर पटना और जिलाें के सभी इंफ्रा स्ट्रक्चर पर निगरानी रखने का निर्देश जारी किया गया है। रेल-एयरपोर्ट पर सामान की सघन जांच करने काे कहा है। बस स्टैंड पर भी खास नजर रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट के दाैरान विशेष सुरक्षा बरतने की बात कही है। नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ी बिहार में हाई अलर्ट को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रक्सौल के मैत्री पुल के पास SSB 47वीं बटालियन के जवान नेपाल से आने वाले हर नागरिक की जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। वहीं अधिकांश नागरिकों की पहचान पत्र जांच कर भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। खुली बार्डर होने के चलते बॉर्डर पर गश्ती भी तेज कर दी गई है। सीमा के सहदेवा बॉर्डर, महदेवा बॉर्डर, मुशहरवा बॉर्डर, पंटोका बॉर्डर, शिवान टोला बॉर्डर पर SSB 47वीं वाहनी जांच कर रही है। वहीं मैत्री पुल के पास डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर मशीन से नेपाल से आने वाले समानों की जांच की जा रही है।
No tags for this post.