Punjab Kings Playoffs Scenario in IPL 2026: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से हरा दिया। ये पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार है। इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है लेकिन अगर ऐसा ही खेल जारी रहा, तो उसे चौथे प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को अब इस सीजन लीग स्टेज में और 3 मैच खेलने हैं। पंजाब किंग्स 11 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अंतिम 4 में पहुंचने के लिए 17 अंक के जादुई आंकड़े को छूना होगा, हालांकि टीमें 14 अंक लेकर भी प्लेऑफ्स में पहुंच जाती हैं लेकिन कई टीमें 14 अंक हासिल करने के बावजूद प्लेऑफ्स से बाहर हो जाती हैं।
अब भी मुश्किल नहीं है राह
लगातार 4 मैच हारने के बावजूद पंजाब किंग्स के अंतिम 4 में जगह बनाने की राह मुश्किल नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से टीम हार रही है, वो टीम के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 210 रन बनाए। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के टॉप 4 बल्लेबाज मिलकर 40 रन नहीं बना पाए। इसके बावजूद पंजाब किंग्स 19 ओवर में ही मैच हार गई। ऐसे में चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि पंजाब किंग्स अब अंतिम 4 में कैसे पहुंचेगी।
आईपीएल 2026 के अगले दौर में पहुंचने की रेस में अभी भी पंजाब किंग्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स शामिल है। इसके अलावा केकेआर भी ऑफिशियली बाहर नहीं हुई है लेकिन उसकी राह बहुत मुश्किल है। RCB, SRH और GT ने 7-7 मुकाबले जीत लिए हैं। PBKS, CSK और RR ने 6-6 मैच जीते हैं। 9 मैच जीतने वाली टीम का प्लेऑफ्स टिकट कंफर्म हो जाएगा। पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेल लिए हैं और अगर बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है, तो वह 19 अंकों के साथ आसानी से प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी। अगर 3 में से 2 मैच भी पीबीकेएस जीतती है तो भी 17 अंक लेकर अंतिम 4 में जगह बना लेगी।
अगर बचे हुए 3 में से सिर्फ एक मैच जीतती है तो भी पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ्स के दरवाजे बंद नहीं होंगे। एक मैच जीतने की स्थिति में पंजाब किंग्स के पास 15 अंक हो जाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। MI और LSG प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंतिम 4 में पहुंचने की दहलीज पर है। अब देखना ये होगा कि पंजाब किंग्स 3 में से 2 मैच जीतकर प्लेऑफ्स का टिकट हासिल करती है या नहीं।





