सिमरी हाई स्कूल में आदेशपाल ने शिक्षिका से मारपीट किया:हस्ताक्षर कराने के दौरान विवाद शुरू हुआ, डीईओ ने जांच के आदेश दिए

सिमरी हाई स्कूल में आदेशपाल ने शिक्षिका से मारपीट किया:हस्ताक्षर कराने के दौरान विवाद शुरू हुआ, डीईओ ने जांच के आदेश दिए

दरभंगा में सिंहवाड़ा के सिमरी स्थित बासुदेव मिश्र पल्स टू उच्च विद्यालय में बुधवार को एक आदेश पाल ने शिक्षिका से मारपीट की। इस घटना के बाद विद्यालय में भगदड़ मच गई और छात्र-छात्राएं परिसर छोड़कर भागने लगे। बताया गया कि आदेश पाल अनामिका कुमारी ने शिक्षिका शशि प्रभा के साथ पहले बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी। शिक्षिका को पिटता देख विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। अन्य शिक्षकों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आदेश पाल के उग्र व्यवहार के कारण सभी स्टाफ भयभीत हो गए। घटना के बाद शिक्षक और कर्मी सिमरी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। सिमरी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें पहले अपने विभाग में इसकी जानकारी देने की सलाह दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के.एन. सदा मौके पर पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने आदेश पाल अनामिका कुमारी के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। डीईओ ने सभी से लिखित शिकायत देने को कहा, जिसके बाद दर्जन से अधिक शिक्षकों ने लिखित शिकायत सौंपी। डीईओ के आने से पहले ही आदेश पाल अनामिका कुमारी विद्यालय से निकल चुकी थी। डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा से घटना की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अनामिका कुमारी किसी पेपर पर हस्ताक्षर कराने आई थीं, और काम में व्यस्तता के कारण हुई थोड़ी देरी पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। डीईओ ने आदेश पाल को उपस्थित होने को कहा, लेकिन वह नहीं आईं। डीईओ ने बताया कि आदेश पाल से स्पष्टीकरण पूछते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों का आरोप था कि आदेश पाल अनामिका कुमारी स्थानीय होने का फायदा उठाती हैं और आए दिन विद्यालय के किसी न किसी शिक्षक से विवाद करती रहती हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। डीईओ ने सिमरी बीआरसी पहुंचकर प्रभारी बीईओ विनोद कुमार से भी बात की। इस दौरान मौके पर मुखिया दिनेश महतो, सरपंच अशोक पासवान, उपमुखिया सत्तो ठाकुर सहित कई पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। दरभंगा में सिंहवाड़ा के सिमरी स्थित बासुदेव मिश्र पल्स टू उच्च विद्यालय में बुधवार को एक आदेश पाल ने शिक्षिका से मारपीट की। इस घटना के बाद विद्यालय में भगदड़ मच गई और छात्र-छात्राएं परिसर छोड़कर भागने लगे। बताया गया कि आदेश पाल अनामिका कुमारी ने शिक्षिका शशि प्रभा के साथ पहले बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी। शिक्षिका को पिटता देख विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। अन्य शिक्षकों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आदेश पाल के उग्र व्यवहार के कारण सभी स्टाफ भयभीत हो गए। घटना के बाद शिक्षक और कर्मी सिमरी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। सिमरी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें पहले अपने विभाग में इसकी जानकारी देने की सलाह दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के.एन. सदा मौके पर पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने आदेश पाल अनामिका कुमारी के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। डीईओ ने सभी से लिखित शिकायत देने को कहा, जिसके बाद दर्जन से अधिक शिक्षकों ने लिखित शिकायत सौंपी। डीईओ के आने से पहले ही आदेश पाल अनामिका कुमारी विद्यालय से निकल चुकी थी। डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा से घटना की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अनामिका कुमारी किसी पेपर पर हस्ताक्षर कराने आई थीं, और काम में व्यस्तता के कारण हुई थोड़ी देरी पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। डीईओ ने आदेश पाल को उपस्थित होने को कहा, लेकिन वह नहीं आईं। डीईओ ने बताया कि आदेश पाल से स्पष्टीकरण पूछते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों का आरोप था कि आदेश पाल अनामिका कुमारी स्थानीय होने का फायदा उठाती हैं और आए दिन विद्यालय के किसी न किसी शिक्षक से विवाद करती रहती हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। डीईओ ने सिमरी बीआरसी पहुंचकर प्रभारी बीईओ विनोद कुमार से भी बात की। इस दौरान मौके पर मुखिया दिनेश महतो, सरपंच अशोक पासवान, उपमुखिया सत्तो ठाकुर सहित कई पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *