Mahhi Vij On Twisha Sharma Death Case: भोपाल की मॉडल और इन्फ्लुएंसर ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आए दिन लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में कोर्ट में आरोपी पति समर्थ सिंह को पेश किया गया था जहां ट्विशा के परिजनों का दावा है कि उसके माथे पर कोई शिकन और दुख नहीं था। वहीं इसी बीच अभिनेत्री माही विज का इस पूरे केस पर गुस्सा फूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि वो अपनी बेटी को कभी चुप रहना नहीं सिखाएंगी। क्या कुछ कहा है माही ने, चलिए जानते हैं।
माही विज का ट्विशा केस पर फूटा गुस्सा (Mahhi Vij On Twisha Sharma Death Case)
माही विज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, तो देखिए मैं अपनी बेटी को सिखाऊंगी हमेशा अब कि जब तक तुम्हारी मां जिंदा है बेटा तुम्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। अगर तुम्हें तुम्हारे ससुराल में चार ताने दे रहे हैं तो तुम उन्हें 10 ताने देकर आना और अगर तुमपर कोई हाथ उठाता है तो उसका हाथ मरोड़ देना।
माही विज ने आगे बात करते हुए कहा, कभी भी ऐसा मत सोचना कि मम्मी की इज्जत का क्या या पापा की इज्जत का क्या। अगर आप शादी के 20 साल बाद भी तलाक लेना चाहोगे और हमारे घर पर आना चाहोगे तो आपका खुली बाहों के साथ स्वागत होगा। हमने आपको बहुत प्यार से पाला है इसलिए हम जिंदगी भर आपको अपने घर पर रख सकते हैं।
रिद्धि डोगरा ने भी लिखा था नोट
भोपाल के इस चर्चित केस के बाद अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने भी एक नोट लिखा था। बता दें, 12 मई को भोपाल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं और उनके परिवार ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। तो वहीं, 24 साल की दीपिका नागर ने भी अपने ससुराल में दहेज की मांग से परेशान होकर दम तोड़ दिया। इन दोनों मामलों ने देशभर में रोष की लहर पैदा कर दी है।
रिद्धि ने अपने नोट में लिखा कि जिस दुनिया में उनके माता-पिता बड़े हुए वो दुनिया अब नहीं रही। 2026 में शादी पहले जैसी नहीं रही, जबरदस्ती रोमांटिक बनाना बंद करें। उन्होंने लड़कों को साफ बताया कि आज लड़कियां वो नहीं करेंगी जो उनसे आंख मूंदकर करने को कहा जाए, क्योंकि कानून ने उन्हें ताकत दी है। रिद्धि ने आगे कहा कि आज लड़कियों को नौकरी मिल सकती है, रहने की जगह मिल सकती है और वे समाज में शांति से रह सकती हैं। उन्हें जीने के लिए शादी की जरूरत नहीं है।


