रवि मोहन के खिलाफ, आरती का सपोर्ट! अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने शेयर की फोटो, लिखा- मेरा परिवार

रवि मोहन के खिलाफ, आरती का सपोर्ट! अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने शेयर की फोटो, लिखा- मेरा परिवार

Jayam Ravi Aarti Ravi divorce controversy: तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि मोहन (जायम रवि), उनकी अलग रह रही पत्नी आरती रवि और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब पूरी तरह एक बड़े ड्रामे में बदल चुका है। इस हाई-प्रोफाइल झगड़े में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर खुलकर इस विवाद में कूद पड़ीं।

रवि मोहन द्वारा परोक्ष रूप से इस मामले में घसीटे जाने के कुछ ही दिनों बाद, खुशबू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है। खुशबू ने साफ तौर पर रवि मोहन के खिलाफ जाकर उनकी पत्नी आरती रवि का पक्ष लिया है।

रवि मोहन के नहीं पत्नी आरती के सपोर्ट में खुशबू (Khushbu Sundar Instagram post Aarti Ravi)

खुशबू सुंदर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पारिवारिक तस्वीर की है। इस तस्वीर में वे न सिर्फ अपनी बेटियों, अवंतिका और आनंदिता के साथ नजर आ रही हैं, बल्कि उन्होंने आरती रवि को बेहद प्यार से गले लगाया हुआ है। तस्वीर में आरती की मां व मशहूर प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार और रवि मोहन के दोनों बच्चे, आरव और अयान भी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

Khushbu Sundar Instagram post Aarti Ravi

खुशबू ने इस पोस्ट के कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ #myfamily (मेरा परिवार) हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट के जरिए खुशबू ने बिना कुछ कहे दुनिया के सामने यह साफ कर दिया है कि इस मुश्किल घड़ी में वे रवि मोहन के नहीं, बल्कि आरती और उनके बच्चों के साथ खड़ी हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग (Jayam Ravi Aarti Ravi divorce controversy)

खुशबू का यह कदम रवि मोहन के फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप यह सब जान-बूझकर रवि को चिढ़ाने और नीचा दिखाने के लिए कर रही हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “विवाद के बीच इन मुस्कुराते हुए चेहरों को देखकर डर लग रहा है।”

हालांकि, कई लोग आरती के समर्थन में भी आए। एक यूजर ने रवि मोहन पर तंज कसते हुए लिखा, “वह आदमी जो कुछ दिनों पहले तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रील्स बना रहा था, उसे तो सब बेचारा मान रहे हैं; लेकिन जो मां अपने बच्चों को खुश और मानसिक रूप से ठीक रखने की कोशिश कर रही है, क्या उसे मुस्कुराने का भी हक नहीं है?”

कैसे शुरू हुआ यह पूरा विवाद? (Khushbu Sundar comments on Aarti Ravi post)

आपको बता दें कि रवि मोहन और आरती ने साल 2009 में शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं। इसके बाद रवि का नाम आध्यात्मिक हीलर और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ जुड़ा। साल 2025 में दोनों को एक शादी में ट्विनिंग (एक जैसे कपड़े पहने) करते हुए भी देखा गया। रवि ने आरती पर दुर्व्यवहार करने और बच्चों से न मिलने देने का आरोप लगाया है।

हाल ही में केनीशा के अकाउंट से आरती को लेकर एक विवादित कमेंट किया गया, जिसे बाद में केनीशा ने हैकिंग का नाम दिया। इसके तुरंत बाद केनीशा ने चेन्नई छोड़ने, संगीत से संन्यास लेने और रवि से ब्रेकअप का इशारा दिया। इस पर आरती ने एक नोट लिखा कि वे अपने बच्चों की गरिमा के लिए लड़ेंगी, जिस पर खुशबू ने कमेंट किया था, “किसी मां से पंगा मत लेना, तुम शेरनी हो।” इसके बाद रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुशबू सुंदर पर निशाना साधा था और कहा था कि तलाक होने तक वे फिल्मों में काम नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *