संत प्रेमानंद महाराज से मिले अभिनेता राजपाल यादव:संत ने कहा कैसे हो,राजपाल बोले आज ठीक हूं

संत प्रेमानंद महाराज से मिले अभिनेता राजपाल यादव:संत ने कहा कैसे हो,राजपाल बोले आज ठीक हूं

संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने मंगलवार को बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव पहुंचे। जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज को प्रणाम किया और कहा आज वह ठीक हैं। वहीं संत प्रेमानंद महाराज ने कहा आप हमारे भारत के लोगों को हंसाते हैं। राजपाल ने अपने गुरु का किया जिक्र संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने कहा 1999 में उन्होंने दद्दा जी थे देव प्रभाकर शास्त्री से दीक्षा ली। उन्होंने कहा दद्दा जी ने 131 यज्ञ कराए,वह सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग आदि कराते रहते थे। राजपाल ने कहा वह अभिनय करते रहे और गुरुजी के साथ आध्यात्म से जुड़े रहे। इस पर संत प्रेमानंद ने कहा जीवन का लाभ ही यही है कि हमारा चित्त भगवान से जुदा रहे। जीवन में समस्या आने पर संभाल सके वह हैं भगवान संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जीवन में कई बार समस्याएं आती है। जीवन में विपत्ति आती है,दुख आते हैं। कभी कभी अपनों से दूर होना पड़ता है, कभी कभी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि जीना मुश्किल होता है। अर्थ की समस्या,व्यवहार में समस्या तो हमारी उन समस्याओं के समय हमको कोई संभाल सके वह केवल भगवान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *