बिहारशरीफ में बुलडोजर और हथौड़े से अतिक्रमण पर एक्शन:लोग बोले- बिना वजह तोड़फोड़ मचा दी है, भारी फोर्स तैनात; समस्तीपुर-नालंदा में माले का प्रदर्शन

बिहारशरीफ में बुलडोजर और हथौड़े से अतिक्रमण पर एक्शन:लोग बोले- बिना वजह तोड़फोड़ मचा दी है, भारी फोर्स तैनात; समस्तीपुर-नालंदा में माले का प्रदर्शन

बिहार में नई सरकार बनने के साथ बुलडोजर एक्शन जारी है। बिहार शरीफ नगर निगम ने आज सोहसराय इलाके में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर लगी दुकानों को हटाया गया। सड़क पर लगे शेड और चबूतरों को हथौड़े से तोड़ा गया। इस दौरान महिला पुलिस की भी तैनाती दिखाई दी। भागलपुर में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। टीम ने दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को माइकिंग कर चेतावनी भी दी कि वे खुद रास्ता खाली कर दें, नहीं तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। मौके से आई तस्वीरें देखिए… इससे पहले बेगूसराय में मंगलवार को लोहिया नगर झोपड़पट्‌टी से जेल तक बुलडोजर चलाया गया। लोहिया नगर गुमटी के पास से 100 से अधिक झोपड़ीनुमा दुकान और घर को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी संख्या पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद रहने के कारण उनकी एक न चली। अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, इसके साथ ही लाठी-डंडे लेकर टीम को दौड़ाया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। नालंदा में महादलित परिवारों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव इधर, नालंदा में पूर्णिया सांसद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और विस्थापन के डर से सहमे महादलित परिवारों से मिलने पहुंचे। रहुई प्रखंड स्थित शिवनंदन नगर में महादलित परिवारों को प्रशासन नोटिस दिया है। इस दौरान लोग पप्पू यादव से लिपटकर रोने लगे। उन्होंने प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 5 तारीख को यहां गरीबों के घर तोड़े गए, तो बुलडोजर उनकी लाश पर से होकर गुजरेगा। सांसद ने तत्काल राहत के तौर पर 8 पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी। बिहार में बुलडोजर एक्शन के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… बिहार में नई सरकार बनने के साथ बुलडोजर एक्शन जारी है। बिहार शरीफ नगर निगम ने आज सोहसराय इलाके में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर लगी दुकानों को हटाया गया। सड़क पर लगे शेड और चबूतरों को हथौड़े से तोड़ा गया। इस दौरान महिला पुलिस की भी तैनाती दिखाई दी। भागलपुर में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। टीम ने दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को माइकिंग कर चेतावनी भी दी कि वे खुद रास्ता खाली कर दें, नहीं तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। मौके से आई तस्वीरें देखिए… इससे पहले बेगूसराय में मंगलवार को लोहिया नगर झोपड़पट्‌टी से जेल तक बुलडोजर चलाया गया। लोहिया नगर गुमटी के पास से 100 से अधिक झोपड़ीनुमा दुकान और घर को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी संख्या पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद रहने के कारण उनकी एक न चली। अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, इसके साथ ही लाठी-डंडे लेकर टीम को दौड़ाया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। नालंदा में महादलित परिवारों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव इधर, नालंदा में पूर्णिया सांसद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और विस्थापन के डर से सहमे महादलित परिवारों से मिलने पहुंचे। रहुई प्रखंड स्थित शिवनंदन नगर में महादलित परिवारों को प्रशासन नोटिस दिया है। इस दौरान लोग पप्पू यादव से लिपटकर रोने लगे। उन्होंने प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 5 तारीख को यहां गरीबों के घर तोड़े गए, तो बुलडोजर उनकी लाश पर से होकर गुजरेगा। सांसद ने तत्काल राहत के तौर पर 8 पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी। बिहार में बुलडोजर एक्शन के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *