आजमगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस ने कचहरी मुख्य मार्ग पर शांति व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने वाले इसके साथ ही वकीलों, राह चलते लोगों से गाली गलौज करने वाले आरोपी राजू तलवार को गिरफ्तार किया गया। राजू तलवार पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगा है। इस मामले में जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस के साथ भी गाली-गलौज और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम दिया। ऐसे में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी राजू तलवार एक यूट्यूब चैनल चलाता है। अपने चैनल में भी आरोपी गाली गलौज करता है। आरोपी राजू तलवार ने पुलिस को अपने को तथाकथित पत्रकार बताकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी पर दर्ज है 8 मुकदमे आरोपी राजू तलवार पर आजमगढ़ जिले में 8 मुकदमे दर्ज है। इससे पहले भी 26 अक्टूबर को आम जनमानत से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 26 अक्टूबर को भी आरोपी राजू तलवार के ऊपर ईंट पत्थर उठाकर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा था। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अपने चैनल की रीच बढ़ाने के लिए इस तरह के कृत्य करता रहता है।


