जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एनएच-33 पर सिटी इन होटल के पास स्थित बाबा गैरेज ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमित कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में देखरेख का काम करता है। पीड़िता, जो मूकबधिर है, रोजमर्रा के कामों के तहत पानी भरने और गोबर लाने के लिए अक्सर उसी परिसर में जाती थी। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन भी युवती गोबर लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले और ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी अमित कुमार को युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा। परिजनों ने शोर मचाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को आजादनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एनएच-33 पर सिटी इन होटल के पास स्थित बाबा गैरेज ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमित कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में देखरेख का काम करता है। पीड़िता, जो मूकबधिर है, रोजमर्रा के कामों के तहत पानी भरने और गोबर लाने के लिए अक्सर उसी परिसर में जाती थी। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन भी युवती गोबर लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले और ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी अमित कुमार को युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा। परिजनों ने शोर मचाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को आजादनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


