एटा जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अपहृत किशोरी को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखबीर पुत्र सतीश चंद्र निवासी नगला सर्द, थाना अलीगंज, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा। यह कार्रवाई पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर कोतवाली नगर में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई थी। पुलिस टीमों ने एक दिन पहले ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, सुशील कुमार और मूलचंद्र शामिल थे।


