समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त हादसा:झूला टूटने से तीन मजदूर घायल, घायलों के हाथ-पैर में आई चोटें, अस्पताल में इलाज जारी

समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त हादसा:झूला टूटने से तीन मजदूर घायल, घायलों के हाथ-पैर में आई चोटें, अस्पताल में इलाज जारी

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय झूला टूटने से तीन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों की पहचान शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के भौआ गांव निवासी सुरेंद्र दास के पुत्र दीपक कुमार (24), मिश्रौलिया विभूतिपुर निवासी सोनेलाल दास के पुत्र बुधन दास (30) और बथौली बरौनी निवासी कपिल देव तांती के पुत्र सचिन कुमार (25) के रूप में हुई है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर विवेकानंद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, दीपक कुमार के दाहिने हाथ में चोट है, जबकि बुधन दास और सचिन कुमार के दाहिने पैर की हड्डी टूटी हुई है। तीनों का एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे का इलाज किया जाएगा। सभी घायल मजदूरी कर परिवार का उठाते हैं खर्च जानकारी के अनुसार, दीपक दास के दो बेटे और एक बेटी है, बुधन दास के भी दो बेटे और एक बेटी है, जबकि सचिन कुमार का एक बेटा है। ये सभी मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके करते हैं। डॉक्टर विवेकानंद ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल मजदूरों के बयान दर्ज करने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मजदूरों के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय झूला टूटने से तीन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों की पहचान शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के भौआ गांव निवासी सुरेंद्र दास के पुत्र दीपक कुमार (24), मिश्रौलिया विभूतिपुर निवासी सोनेलाल दास के पुत्र बुधन दास (30) और बथौली बरौनी निवासी कपिल देव तांती के पुत्र सचिन कुमार (25) के रूप में हुई है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर विवेकानंद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, दीपक कुमार के दाहिने हाथ में चोट है, जबकि बुधन दास और सचिन कुमार के दाहिने पैर की हड्डी टूटी हुई है। तीनों का एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे का इलाज किया जाएगा। सभी घायल मजदूरी कर परिवार का उठाते हैं खर्च जानकारी के अनुसार, दीपक दास के दो बेटे और एक बेटी है, बुधन दास के भी दो बेटे और एक बेटी है, जबकि सचिन कुमार का एक बेटा है। ये सभी मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके करते हैं। डॉक्टर विवेकानंद ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल मजदूरों के बयान दर्ज करने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मजदूरों के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *