ABVP ने फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए चलाया जागरूकता अभियान:राष्ट्रीय महामंत्री बोले- विकसित बिहार के माध्यम से होगा विकसित भारत का निर्माण

ABVP ने फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए चलाया जागरूकता अभियान:राष्ट्रीय महामंत्री बोले- विकसित बिहार के माध्यम से होगा विकसित भारत का निर्माण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आज जीडी कॉलेज के भौतिकी दीर्घा में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं का जिला मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने वोट करने से पहले विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विकसित बिहार के माध्यम से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। इसीलिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम बार मत देने वाले मतदाताओं को यह निर्णय लेना है कि वह राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की चिंता करने वाले का हाथ मजबूत करेंगे या बिहारी को गाली दिलवाने वाले का हाथ मजबूत करेंगे। बोले- पहली बार वोट डालने वाले बिहार को पुराने दौर में नहीं ले जाएंगे प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज का बिहार अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा है। प्रथम बार मत देने वाले मतदाता बिहार को पुनः उसे दौर में नहीं ले जाएंगे, जहां आईएएस-आईपीएस की पत्नी भी सुरक्षित नहीं थी। विद्यालय के नाम पर चरवाहा स्कूल चलते थे, गड्ढे में सड़कें होती थी, अस्पतालों में कुत्ते भोंकते थे। आज मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज, पंचायत में इंटर स्कूल एवं प्रखंड में आईटीआई कॉलेज खुला है। इसलिए हम सभी राज्य को सशक्त एवं समर्थ बनाने वाले के पक्ष में मतदान करेंगे। प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी संघ विचार में पल और बढ़ रही है। इसलिए उनके अंदर राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र प्रथम की भावना होती है। इसी कारण वे चुनाव में राष्ट्र निर्माण की शक्ति के लिए कार्य करते हैं। विभाग संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि आज भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष बोले- हिंदुओं को गाली देने वाली सरकार नहीं चाहिए नगर अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि हमें हिंदुओं को गाली देने वालों की सरकार नहीं चाहिए और न ही जातिवाद करने वालों की सरकार चाहिए। हमें इन सब से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत पांडेय ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए सुनहरा अवसर है कि हम गर्व से बिहारी कहते हैं। इस अस्मिता को बनाए रखने के लिए मतदान करना है। राष्ट्रीय महामंत्री के पहली बार बेगूसराय आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक कमल कश्यप एवं धन्यवाद ज्ञापन बेगूसराय उत्तर के जिला संयोजक अनुभव आनंद ने किया। मौके पर प्रांत सोशल मीडिया सहसंयोजक शिल्पी राठौर, स्वावलंबी भारत संयोजक कन्हैया कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया निधान गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आज जीडी कॉलेज के भौतिकी दीर्घा में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं का जिला मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने वोट करने से पहले विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विकसित बिहार के माध्यम से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। इसीलिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम बार मत देने वाले मतदाताओं को यह निर्णय लेना है कि वह राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की चिंता करने वाले का हाथ मजबूत करेंगे या बिहारी को गाली दिलवाने वाले का हाथ मजबूत करेंगे। बोले- पहली बार वोट डालने वाले बिहार को पुराने दौर में नहीं ले जाएंगे प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज का बिहार अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा है। प्रथम बार मत देने वाले मतदाता बिहार को पुनः उसे दौर में नहीं ले जाएंगे, जहां आईएएस-आईपीएस की पत्नी भी सुरक्षित नहीं थी। विद्यालय के नाम पर चरवाहा स्कूल चलते थे, गड्ढे में सड़कें होती थी, अस्पतालों में कुत्ते भोंकते थे। आज मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज, पंचायत में इंटर स्कूल एवं प्रखंड में आईटीआई कॉलेज खुला है। इसलिए हम सभी राज्य को सशक्त एवं समर्थ बनाने वाले के पक्ष में मतदान करेंगे। प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी संघ विचार में पल और बढ़ रही है। इसलिए उनके अंदर राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र प्रथम की भावना होती है। इसी कारण वे चुनाव में राष्ट्र निर्माण की शक्ति के लिए कार्य करते हैं। विभाग संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि आज भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष बोले- हिंदुओं को गाली देने वाली सरकार नहीं चाहिए नगर अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि हमें हिंदुओं को गाली देने वालों की सरकार नहीं चाहिए और न ही जातिवाद करने वालों की सरकार चाहिए। हमें इन सब से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत पांडेय ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए सुनहरा अवसर है कि हम गर्व से बिहारी कहते हैं। इस अस्मिता को बनाए रखने के लिए मतदान करना है। राष्ट्रीय महामंत्री के पहली बार बेगूसराय आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक कमल कश्यप एवं धन्यवाद ज्ञापन बेगूसराय उत्तर के जिला संयोजक अनुभव आनंद ने किया। मौके पर प्रांत सोशल मीडिया सहसंयोजक शिल्पी राठौर, स्वावलंबी भारत संयोजक कन्हैया कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया निधान गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *