गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई लौटे आमिर खान:हाथ थामे हुए कंफी लुक में एयरपोर्ट से निकले; कृति सेनन, मीरा राजपूत, मौनी रॉय भी हुईं स्पॉट

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट हुए हैं। दोनों एयरपोर्ट से एक-दूसरे का हाथ थामे निकले। इस दौरान दोनों का कंफी लुक देखने मिला है। आमिर-गौरी के अलावा भी कई सेलेब्स आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। देखिए तस्वीरें- इन दिनों फिल्म तेरे इश्क में के प्रमोशन में व्यस्त चल रहीं कृति सेनन को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने ब्लैक हाईनेक के साथ हाफ डेनिम जैकेट पहनी थी। ब्लैक सन ग्लासेस और खुले बाल में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश नजर आईं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने डेनिम जैकेट के साथ बाल खुले रखे और ब्लैक ग्लासेस पेयर किए। जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। सोनल ने डेनिम, टी-शर्ट के साथ जैकेट से लुक कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस मौनी रॉय को एयरपोर्ट पर ट्रेडिनशनल लुक में देखा गया। उन्होंने ऑफ व्हाइट अनारकली सूट पहना हुआ था। साथ में बन और सन ग्लासेस से लुक कंप्लीट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *