करनाल में कुंजपुरा थाना के डबरकी कला में देर रात घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कई लोग हथियार लेकर अचानक घर के अंदर घुसे और परिवार पर हमला कर दिया। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसके बेटे को भी चोट पहुंची। मारपीट के बाद सभी आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित को बाद में कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र और फिर करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बाद में एक्स-रे और इलाज जारी किया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई लोगों ने मिलकर की योजना, हथियार लेकर घुसे घर में डबरकी कला निवासी शीलु पुत्र रमेश कुमार 30 नवंबर को अपने घर पर था, इस दौरान आरोपी कुलदीप, जगपाल, श्रवण, हैप्पी, नीरज , विकास, गुलशन, सतपाल और सुनील निवासी नलीपार सहित अन्य लोग सलाह-मशविरा करके उसके घर में घुस आए। सभी के हाथों में डण्डा, कड़े पंच और चाकू थे। पीड़ित के अनुसार, कुलदीप ने उसके सिर पर कड़े पंच से वार किया और गुलशन ने उसकी कमर में चाकू मारा। इसके बाद सभी ने मिलकर डण्डे और मुक्कों से हमला किया, जिससे उसे और उसके बेटे वंश को गंभीर चोटें आईं। भाई अनिल को भी मारी चोट, सभी आरोपी धमकी देकर फरार हमले के दौरान शोर सुनकर पीड़ित का भाई अनिल भी मौके पर पहुंचा, जिस पर भी आरोपियों ने डण्डों और विंडो से चोटें मारीं। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने पहले सीएचसी कुंजपुरा में उपचार कराया और एमएलआर कटवाई। इसके अगले दिन यानी कल सरकारी अस्पताल करनाल में एक्स-रे करवाया गया, जिसके बाद इलाज जारी रहने के चलते उसे स्वास्तिक अस्पताल, करनाल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, बयान के आधार पर केस दर्ज स्वास्तिक अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित शीलु का बयान दर्ज किया गया। जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


