पूर्णिया में मंगलवार को बदमाशों ने परीक्षा देकर लौटर रहे इंटर के छात्र को गोली मार दी। बुलेट छात्र के बाएं पैर को चीरती हुई आर-पार हो गई। छात्र मैथ का पेपर देकर एग्जाम सेंटर से वापस लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और गोली मार दी। एग्जाम सेंटर से करीब 500 मीटर दूर के.नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर बाघमारा रोड पर छात्र पर हमला हुआ। छात्र की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप केमई गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के बेटे दिव्यांशु कुमार 18 के रूप में हुई है। पिता बोले- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया, ‘दिव्यांशु भवानीपुर के केमई सोनदीप हाई स्कूल में इंटर का छात्र है। उसका एग्जाम चल रहा था। आज वो मैथ्स के पेपर की परीक्षा देने सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा पहुंचा था। मैथ का पेपर देने के बाद अपने 2 दोस्तों के साथ घर के लिए निकला था। परीक्षा सेंटर से थोड़ी दूर पर उसे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले। बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हो सकता है स्कूल में उसका किसी से विवाद हुआ हो।’ GMCH पूर्णिया में छात्र का इलाज जारी गोली लगते ही छात्र खून से लतपथ जमीन पर गिर पड़ा। जिसे उसके 2 दोस्तों की मदद से आनन-फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां गंभीर हालत में छात्र का इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुए फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि छात्र को गोली लगने की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। बुलेट छात्र के पैर के आर-पार हो गई है। इलाज जारी है। DSP राजेश कुमार ने कहा कि छात्र एग्जाम देकर लौट रहा था। इसी दौरान गोली मारी गई है। छात्र और उनके परिजनों से पूछताछ की गई है, मगर गोली किसने मारी और किन वजहों से मारी गई कुछ साफ नहीं हो पाया है। ————- ये खबर भी पढ़िए… ‘प्रेमिका को पत्नी मानता था विशाल’:इंटर के छात्र ने किया सुसाइड; रूममेट बोला- वो 12 लड़कों से बात करती थी, धोखे ने तोड़ दिया “विशाल 4 साल से प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में था। आठवीं कक्षा से ही वह एक छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था। वो 12 लडकों के साथ बात करती थी। इस धोखे ने मेरे दोस्त को तोड़ दिया।” ये कहना है कि विशाल के रूममेट अभिषेक यादव का। दरअसल, भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन सोमवार को साइंस के छात्र ने लॉज में सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान विशाल यादव (17) के तौर पर की गई है। उर्दू बाजार स्थित सीता सदन लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर पढ़िए… पूर्णिया में मंगलवार को बदमाशों ने परीक्षा देकर लौटर रहे इंटर के छात्र को गोली मार दी। बुलेट छात्र के बाएं पैर को चीरती हुई आर-पार हो गई। छात्र मैथ का पेपर देकर एग्जाम सेंटर से वापस लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और गोली मार दी। एग्जाम सेंटर से करीब 500 मीटर दूर के.नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर बाघमारा रोड पर छात्र पर हमला हुआ। छात्र की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप केमई गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के बेटे दिव्यांशु कुमार 18 के रूप में हुई है। पिता बोले- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया, ‘दिव्यांशु भवानीपुर के केमई सोनदीप हाई स्कूल में इंटर का छात्र है। उसका एग्जाम चल रहा था। आज वो मैथ्स के पेपर की परीक्षा देने सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा पहुंचा था। मैथ का पेपर देने के बाद अपने 2 दोस्तों के साथ घर के लिए निकला था। परीक्षा सेंटर से थोड़ी दूर पर उसे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले। बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हो सकता है स्कूल में उसका किसी से विवाद हुआ हो।’ GMCH पूर्णिया में छात्र का इलाज जारी गोली लगते ही छात्र खून से लतपथ जमीन पर गिर पड़ा। जिसे उसके 2 दोस्तों की मदद से आनन-फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां गंभीर हालत में छात्र का इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुए फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि छात्र को गोली लगने की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। बुलेट छात्र के पैर के आर-पार हो गई है। इलाज जारी है। DSP राजेश कुमार ने कहा कि छात्र एग्जाम देकर लौट रहा था। इसी दौरान गोली मारी गई है। छात्र और उनके परिजनों से पूछताछ की गई है, मगर गोली किसने मारी और किन वजहों से मारी गई कुछ साफ नहीं हो पाया है। ————- ये खबर भी पढ़िए… ‘प्रेमिका को पत्नी मानता था विशाल’:इंटर के छात्र ने किया सुसाइड; रूममेट बोला- वो 12 लड़कों से बात करती थी, धोखे ने तोड़ दिया “विशाल 4 साल से प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में था। आठवीं कक्षा से ही वह एक छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था। वो 12 लडकों के साथ बात करती थी। इस धोखे ने मेरे दोस्त को तोड़ दिया।” ये कहना है कि विशाल के रूममेट अभिषेक यादव का। दरअसल, भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन सोमवार को साइंस के छात्र ने लॉज में सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान विशाल यादव (17) के तौर पर की गई है। उर्दू बाजार स्थित सीता सदन लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर पढ़िए…


