आज बोधगया के लिए रवाना होगा 48 उपासक-उपासिकाओं का दल

बैतूल| बैतूल से 48 बौद्ध उपासक-उपासिकाओं का दल रविवार को 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक संघयान (चैटिंग) में सहभागी होने बोधगया के लिए पवित्र यात्रा पर रवाना होगा। यात्रा की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे पंचशील बुद्ध विहार, सदर से होगी। जहां भगवान बुद्ध के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन, त्रिरत्न वंदना और मंगल पाठ किया जाएगा। इसके बाद बुद्ध विहार से शांति रैली निकाली जाएगी। जिसमें समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति सामाजिक एकता का परिचय देगी। रैली के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *