आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बारात जा रहे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सुदर्शन यादव(45) बिहिया के कल्याणपुर गांव के रहने वाले थे। घायल की पहचान छोटका सासाराम निवासी रिशु कुमार(19) के तौर पर हुई है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज पुल के पास की है। बाइक से बारात जा रहे थे मृतक के परिजन धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गांव में उमेश धानु के बेटे की शादी थी। बारात में शामिल होने के लिए सुदर्शन बाइक से कुड़वा टोला जा रहे थे। घायल रिशु कुमार अपने छोटे भाई सागर सिंह को आरा स्टेशन से छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बीबीगंज पुल के समीप दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां सुदर्शन की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी ममता देवी, चार पुत्री सुषमा, सोनम, अर्चना और प्रिया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बारात जा रहे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सुदर्शन यादव(45) बिहिया के कल्याणपुर गांव के रहने वाले थे। घायल की पहचान छोटका सासाराम निवासी रिशु कुमार(19) के तौर पर हुई है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज पुल के पास की है। बाइक से बारात जा रहे थे मृतक के परिजन धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गांव में उमेश धानु के बेटे की शादी थी। बारात में शामिल होने के लिए सुदर्शन बाइक से कुड़वा टोला जा रहे थे। घायल रिशु कुमार अपने छोटे भाई सागर सिंह को आरा स्टेशन से छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बीबीगंज पुल के समीप दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां सुदर्शन की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी ममता देवी, चार पुत्री सुषमा, सोनम, अर्चना और प्रिया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No tags for this post.