जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 जून की शाम 7 बजे की है। 17 वर्षीय छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहम्मद सोहेल ने उसे रिलायंस टावर के पास खींच लिया। आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसने कहा कि हिंदू धर्म में कुछ नहीं रखा है, मुस्लिम धर्म अपनाना ही होगा। जब छात्रा चिल्लाई तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इसी साल 25 फरवरी को भी आरोपी रात 2 बजे उनके घर में घुस आया था। तब जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता में मामला सुलझाया गया था। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सोहेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 जून की शाम 7 बजे की है। 17 वर्षीय छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहम्मद सोहेल ने उसे रिलायंस टावर के पास खींच लिया। आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसने कहा कि हिंदू धर्म में कुछ नहीं रखा है, मुस्लिम धर्म अपनाना ही होगा। जब छात्रा चिल्लाई तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इसी साल 25 फरवरी को भी आरोपी रात 2 बजे उनके घर में घुस आया था। तब जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता में मामला सुलझाया गया था। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सोहेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
No tags for this post.