बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मोतिहारी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी। यह सभा गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन उम्मीदवार गपू राय के समर्थन में पहाड़पुर हाई स्कूल के मैदान में दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह प्रियंका गांधी की इस जनसभा को लेकर इलाके में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में जुटने लगे हैं। गोविंदगंज विधानसभा के महागठबंधन उम्मीदवार गपू राय भी अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। तीन विधानसभा क्षेत्रों को साधने की तैयारी जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी इस जनसभा के माध्यम से गोविंदगंज, हरसिद्धि और सुगौली विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगी। उम्मीद है कि वे महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाएंगी। सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सभा स्थल पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल और जोश कांग्रेस के जिला नेताओं ने बताया कि प्रियंका गांधी के आगमन से पूरे पूर्वी चंपारण में महागठबंधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनकी यह सभा पूर्वी चंपारण के चुनावी माहौल में नया जोश भरने वाली साबित हो सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मोतिहारी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी। यह सभा गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन उम्मीदवार गपू राय के समर्थन में पहाड़पुर हाई स्कूल के मैदान में दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह प्रियंका गांधी की इस जनसभा को लेकर इलाके में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में जुटने लगे हैं। गोविंदगंज विधानसभा के महागठबंधन उम्मीदवार गपू राय भी अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। तीन विधानसभा क्षेत्रों को साधने की तैयारी जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी इस जनसभा के माध्यम से गोविंदगंज, हरसिद्धि और सुगौली विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगी। उम्मीद है कि वे महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाएंगी। सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सभा स्थल पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल और जोश कांग्रेस के जिला नेताओं ने बताया कि प्रियंका गांधी के आगमन से पूरे पूर्वी चंपारण में महागठबंधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनकी यह सभा पूर्वी चंपारण के चुनावी माहौल में नया जोश भरने वाली साबित हो सकती है।


