जगदीशपुर में SVEEP अभियान के तहत कैंडल मार्च:युवाओं ने कहा — “मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं”

जगदीशपुर में SVEEP अभियान के तहत कैंडल मार्च:युवाओं ने कहा — “मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं”

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार और BPM जीविका सह SVEEP कोषांग नोडल अधिकारी रोशन कुमार ने किया। इसमें जीविका AC रामसोहित कुमार, सुश्री वंदना कुमारी, तथा सामुदायिक समन्वयक मानिकिरण, कंचन, पूनम, पुष्पा, प्रवेश और गोपाल सहित कई अधिकारी व कर्मी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां और मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान ‘मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं’ और ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। कैंडल मार्च में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि नई पीढ़ी लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी तरह तैयार है। भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार और BPM जीविका सह SVEEP कोषांग नोडल अधिकारी रोशन कुमार ने किया। इसमें जीविका AC रामसोहित कुमार, सुश्री वंदना कुमारी, तथा सामुदायिक समन्वयक मानिकिरण, कंचन, पूनम, पुष्पा, प्रवेश और गोपाल सहित कई अधिकारी व कर्मी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां और मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान ‘मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं’ और ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। कैंडल मार्च में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह दर्शाया कि नई पीढ़ी लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी तरह तैयार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *