​​​​​​​लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव का समापन:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन संग की पूजा, शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित होगी

​​​​​​​लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव का समापन:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन संग की पूजा, शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित होगी

बोकारो के गोमिया स्थित ललपनिया में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 का मंगलवार को समापन हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पुनाय थान में पारंपरिक विधि-विधान से लुगू बाबा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि अपनी परंपरा और संस्कृति को समझने से बेहतर समाज का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अबुआ समाज, संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने लुगूबुरु को संताल समुदाय का एक पवित्र स्थल बताया, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थल झारखंड की अस्मिता, एकता और आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लुगूबुरु में स्थापित की जाएगी। बोकारो के गोमिया स्थित ललपनिया में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 का मंगलवार को समापन हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पुनाय थान में पारंपरिक विधि-विधान से लुगू बाबा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि अपनी परंपरा और संस्कृति को समझने से बेहतर समाज का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अबुआ समाज, संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने लुगूबुरु को संताल समुदाय का एक पवित्र स्थल बताया, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थल झारखंड की अस्मिता, एकता और आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लुगूबुरु में स्थापित की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *