रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली साड़ियां पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की। बुजुर्ग जया देवी ने बताया कि उन्हें यह साड़ी ‘मोदी जी’ की ओर से दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले वृद्धा पेंशन 400 रुपये मिलती थी, जो अब बढ़कर 1100 रुपये हो गई है। अनाज और बिजली उपलब्ध कराने में सरकार ने की मदद उन्हें 10 किलो अनाज भी मिलता है, हालांकि डीलर एक किलो कम देता है। जया देवी ने घर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि वे मोदी जी को ही वोट देंगी, हालांकि पानी की निकासी की समस्या अभी भी है। पारो देवी ने साड़ियों को मोदी सरकार की देन बताया, जबकि रीना देवी ने इसका श्रेय नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने सामूहिक रूप से बताया कि सरकार ने वृद्धा पेंशन बढ़ाने, मुफ्त राशन और बिजली उपलब्ध कराने जैसी कई मदद की हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि वे अब पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि वर्तमान सरकार फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं के लिए और भी कार्य किए जाएंगे। सभी महिलाओं ने एक स्वर में भाजपा की बड़ी बहुमत से जीत का दावा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली साड़ियां पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की। बुजुर्ग जया देवी ने बताया कि उन्हें यह साड़ी ‘मोदी जी’ की ओर से दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले वृद्धा पेंशन 400 रुपये मिलती थी, जो अब बढ़कर 1100 रुपये हो गई है। अनाज और बिजली उपलब्ध कराने में सरकार ने की मदद उन्हें 10 किलो अनाज भी मिलता है, हालांकि डीलर एक किलो कम देता है। जया देवी ने घर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि वे मोदी जी को ही वोट देंगी, हालांकि पानी की निकासी की समस्या अभी भी है। पारो देवी ने साड़ियों को मोदी सरकार की देन बताया, जबकि रीना देवी ने इसका श्रेय नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने सामूहिक रूप से बताया कि सरकार ने वृद्धा पेंशन बढ़ाने, मुफ्त राशन और बिजली उपलब्ध कराने जैसी कई मदद की हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि वे अब पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि वर्तमान सरकार फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं के लिए और भी कार्य किए जाएंगे। सभी महिलाओं ने एक स्वर में भाजपा की बड़ी बहुमत से जीत का दावा किया।


