बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झाझा विधानसभा क्षेत्र के रजला कला गांव में एक आशा कार्यकर्ता के घर से 32 लाख 42 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसएसटी और थाना पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झाझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, महेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई थी। इसी आधार पर एसएसटी टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महेंद्र यादव के घर से कुल 32 लाख 42 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पूछताछ में महेंद्र यादव इस बड़ी रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पति महेंद्र यादव कीर्तन-भजन गाने का करते हैं काम पुलिस के अनुसार, महेंद्र यादव की पत्नी एक आशा कार्यकर्ता हैं, जबकि महेंद्र यादव कीर्तन-भजन गाने का काम करते हैं। इतनी बड़ी राशि उनके घर से मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह मामला राजनीतिक फंडिंग या आगामी चुनावी गतिविधियों से जुड़ा है। हालांकि, अब तक किसी राजनीतिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झाझा विधानसभा क्षेत्र के रजला कला गांव में एक आशा कार्यकर्ता के घर से 32 लाख 42 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसएसटी और थाना पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झाझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, महेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई थी। इसी आधार पर एसएसटी टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महेंद्र यादव के घर से कुल 32 लाख 42 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पूछताछ में महेंद्र यादव इस बड़ी रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पति महेंद्र यादव कीर्तन-भजन गाने का करते हैं काम पुलिस के अनुसार, महेंद्र यादव की पत्नी एक आशा कार्यकर्ता हैं, जबकि महेंद्र यादव कीर्तन-भजन गाने का काम करते हैं। इतनी बड़ी राशि उनके घर से मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह मामला राजनीतिक फंडिंग या आगामी चुनावी गतिविधियों से जुड़ा है। हालांकि, अब तक किसी राजनीतिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


