केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा बिहार के सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 अक्टूबर से शुरू हुआ है। यह अभियान क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अपर महानिदेशक शैलेश कुमार मालवीय और कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में, शिवहर जिले में यह कार्यक्रम 5 नवंबर, 2025 से 9 नवंबर, 2025 तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा। 5 नवंबर, 2025 को पहला कार्यक्रम पूरनहिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बसंत जगजीवन में किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत दल चित्रांश शारदे, शिवहर द्वारा नोडल अधिकारी आरती झा (विभागीय कलाकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना) के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है। इसका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही, मतदाताओं को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली मतदान संबंधी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देना है। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा बिहार के सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 अक्टूबर से शुरू हुआ है। यह अभियान क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अपर महानिदेशक शैलेश कुमार मालवीय और कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में, शिवहर जिले में यह कार्यक्रम 5 नवंबर, 2025 से 9 नवंबर, 2025 तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा। 5 नवंबर, 2025 को पहला कार्यक्रम पूरनहिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बसंत जगजीवन में किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत दल चित्रांश शारदे, शिवहर द्वारा नोडल अधिकारी आरती झा (विभागीय कलाकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना) के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है। इसका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही, मतदाताओं को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली मतदान संबंधी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देना है।


