फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 9 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों ने पुण्य फल अर्जित किया। घाट पर सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया और कई बच्चों के मुंडन संस्कार भी संपन्न हुए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सुबह चार बजे से ही संतों और स्थानीय भक्तों ने ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष के साथ स्नान करना शुरू कर दिया था। सुबह छह बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ में तेजी आई और दिन चढ़ने के साथ यह संख्या बढ़ती गई। पांचाल घाट चौराहा, पुल और गंगा के दूसरे छोर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दूरदराज से आए कई श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मोटर नाव में बैठकर गंगा की धार में सैर का आनंद लिया।कार्तिक पूर्णिमा के लिए श्रद्धालु मंगलवार देर रात से ही पांचाल घाट पर पहुंचने लगे थे। देखें 8 तस्वीरें…


