उत्तर प्रदेश के कैराना से सपा सांसद इकरा हसन आज पूर्णिया आएंगी। बायसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अब्दुस सुबहान के लिए आम जनता से वोट मांगेंगी। इकरा हसन बायसी विधानसभा के चोचा भाई धर्मकांटा से नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद की शुरुआत करेंगी। यहां से चटांगी हाट, चरैया मैदान, जनता हाट, सिमलबाड़ी चौक, बायसी पश्चिम चौराहा, कनहरिया चौक, बेलगाच्छी चौक, डगरुआ मवेशी हाट, कलाम चौक और टोली चौक समेत कई स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में शामिल होंगी। सभा में बड़ी तादाद में लोगों की उमड़ने की संभावना है। इकरा हसन की कोशिश होगी कि चुनावी बयार बायसी में महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक अब्दुस सुबहान के पक्ष में मजबूत किया जाए। नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद के NDA पर निशाना साधेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की खामियां गिनाकर महागठबंधन की पकड़ मजबूत करेंगी। बायसी विधानसभा सीट से 7 प्रत्याशी 1. विनोद कुमार- भाजपा 2. गुलाम सरवर- एआईएमआईएम 3 .अब्दुस सुबहान- राजद 4. रविन्द्र कुमार सिंह- बसपा 5. मो. मुजम्मिल -पीस पार्टी 6. शहनवाज आलम- जन सुराज 7. नसर मोहम्मद- निर्दलीय उत्तर प्रदेश के कैराना से सपा सांसद इकरा हसन आज पूर्णिया आएंगी। बायसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अब्दुस सुबहान के लिए आम जनता से वोट मांगेंगी। इकरा हसन बायसी विधानसभा के चोचा भाई धर्मकांटा से नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद की शुरुआत करेंगी। यहां से चटांगी हाट, चरैया मैदान, जनता हाट, सिमलबाड़ी चौक, बायसी पश्चिम चौराहा, कनहरिया चौक, बेलगाच्छी चौक, डगरुआ मवेशी हाट, कलाम चौक और टोली चौक समेत कई स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में शामिल होंगी। सभा में बड़ी तादाद में लोगों की उमड़ने की संभावना है। इकरा हसन की कोशिश होगी कि चुनावी बयार बायसी में महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक अब्दुस सुबहान के पक्ष में मजबूत किया जाए। नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद के NDA पर निशाना साधेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की खामियां गिनाकर महागठबंधन की पकड़ मजबूत करेंगी। बायसी विधानसभा सीट से 7 प्रत्याशी 1. विनोद कुमार- भाजपा 2. गुलाम सरवर- एआईएमआईएम 3 .अब्दुस सुबहान- राजद 4. रविन्द्र कुमार सिंह- बसपा 5. मो. मुजम्मिल -पीस पार्टी 6. शहनवाज आलम- जन सुराज 7. नसर मोहम्मद- निर्दलीय


