असम CM और स्मृति ईरानी का चनपटिया में जनसभा:भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

असम CM और स्मृति ईरानी का चनपटिया में जनसभा:भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा की बड़ी जनसभा होगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी विधायक उमाकांत सिंह के समर्थन में संयुक्त रूप से सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरिसवा हरगुन हाई स्कूल के खेल मैदान में दोपहर 12:30 बजे से निर्धारित है। जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच, पंडाल, साउंड सिस्टम और प्रवेश मार्गों को व्यवस्थित किया गया है। पूरे मैदान को भाजपा के झंडों, पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और वाहन पार्किंग की अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। सभा से जनता में बढ़ेगा उत्साह-विश्वास भाजपा नेताओं का मानना है कि इस सभा से चुनावी माहौल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्मृति ईरानी और हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति से जनता में उत्साह और विश्वास बढ़ेगा। सभा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्तर पर किए गए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता से समर्थन की अपील की जाएगी। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस जनसभा को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे चनपटिया की चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो सकती है। पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा की बड़ी जनसभा होगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी विधायक उमाकांत सिंह के समर्थन में संयुक्त रूप से सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरिसवा हरगुन हाई स्कूल के खेल मैदान में दोपहर 12:30 बजे से निर्धारित है। जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच, पंडाल, साउंड सिस्टम और प्रवेश मार्गों को व्यवस्थित किया गया है। पूरे मैदान को भाजपा के झंडों, पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और वाहन पार्किंग की अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। सभा से जनता में बढ़ेगा उत्साह-विश्वास भाजपा नेताओं का मानना है कि इस सभा से चुनावी माहौल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्मृति ईरानी और हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति से जनता में उत्साह और विश्वास बढ़ेगा। सभा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्तर पर किए गए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता से समर्थन की अपील की जाएगी। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस जनसभा को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे चनपटिया की चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *