गयाजी-पटना NH-22 पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रोड क्रॉस समय हादसा हुआ है। विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतका रिश्तेदार के घर आई थी। इस बीच हादसे की शिकार हो गई। मामला की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवर स्पीड पर कोई लगाम नहीं है। प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के पाली गांव के पास की है। स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग जाम की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम हटाने और लोगों को शांत करने में जुट गए हैं। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर रही है, ताकि सड़क यातायात को जल्द सुचारू किया जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और रफ्तार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की तैनाती की जाए। गयाजी-पटना NH-22 पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रोड क्रॉस समय हादसा हुआ है। विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतका रिश्तेदार के घर आई थी। इस बीच हादसे की शिकार हो गई। मामला की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवर स्पीड पर कोई लगाम नहीं है। प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के पाली गांव के पास की है। स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग जाम की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम हटाने और लोगों को शांत करने में जुट गए हैं। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर रही है, ताकि सड़क यातायात को जल्द सुचारू किया जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और रफ्तार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की तैनाती की जाए।


